{"_id":"644c970ca7992b29900d4ce3","slug":"delhi-ncr-temperature-drops-due-to-rain-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बादलों का डेरा, बारिश व तेज हवा का दौर अभी एक सप्ताह तक रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बादलों का डेरा, बारिश व तेज हवा का दौर अभी एक सप्ताह तक रहेगा जारी
Sat, 29 Apr 2023 09:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 29 Apr 2023 09:33 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी चार मई तक मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ-साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम (फाइल फोटो)
- फोटो : भूपिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश की वजह से पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहाना है। आज सुबह से ही एनसीआर में मौसम का रुख बदला-बदला सा है। यहां काले बादलों ने आसमां में डेरा डाल रखा है। इससे मौसम बारिश जैसा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण गुरुवार को हुई हल्की बारिश व तेज हवा का दौर अभी एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
पू्र्वानुमान है कि मई के चार दिन भी सुहावने मौसम के साथ ही बीतेंगे। लोगों को चार मई तक गर्मी से राहत रहेगी। सुहावने मौसम के कारण अभी अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है।गुरुवार शाम को आई आंधी व बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बाद ही हल्की धूप निकली, उसके बाद फिर से बादल घिर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी चार मई तक मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ-साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश की उम्मीद है। इस कारण लू और झुलसाती गर्मी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 34.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 35 और 23 डिग्री रहेगा, जबकि रविवार से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। तापमान 32-33 डिग्री के बीच रहेगा।