फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Rain Pleasant weather in Delhi heavy rain accompanied by thunderstorms in Greater Noida

Delhi-NCR Rain: दिल्ली से नोएडा तक बारिश, लोगों को मिली गर्मी-उमस से राहत; मौसम विभाग का अलर्ट

Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

Delhi-NCR Rain Today: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश हुई। 

विज्ञापन
Delhi-NCR Rain Pleasant weather in Delhi heavy rain accompanied by thunderstorms in Greater Noida
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को तत्काल राहत दी। वहीं नोएडा से लगे दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई।

विज्ञापन




नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश
सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन दोपहर में मौसम सुहाना हो गया। करीब एक घंटे तक लगातार झमाझम बारिश होने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश से जलभराव
मौसम विभाग ने शुक्रवार को नोएडा में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना पहले ही जताई थी। ग्रेटर नोएडा में भी गरज के साथ हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। हालांकि, इस बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद तेज हवाएं चलने लगीं और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी से मिली दिल्ली-एनसीआर को राहत
लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से शहरवासी काफी परेशान थे। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से बाहर निकलकर ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया। 

उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने
नोएडा और यमुना सिटी में बीते गुरुवार को दिनभर चिपचिपी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि तापमान में गिरावट आएगी और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, मौसम ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है। 

नोएडा में बारिश का अलर्ट
बृहस्पतिवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में आर्द्रता 83 और यमुना सिटी में 80 प्रतिशत रही। पूर्वानुमान के मुताबिक, नोएडा में आज हल्की और कल तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed