{"_id":"5e9db3768ebc3ed552503b63","slug":"delhi-ncr-climate-weather-light-rain-leads-to-decrease-in-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश और बादलों से गिरा पारा, दिन का तापमान सामान्य से 4 और रात का 2 डिग्री सेल्सियस कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश और बादलों से गिरा पारा, दिन का तापमान सामान्य से 4 और रात का 2 डिग्री सेल्सियस कम
Mon, 20 Apr 2020 08:06 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
- फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की किरणें धरती को गरम नहीं कर सकीं। इससे दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा और तापमान भी कमोबेश स्थिर रहेगा। पूरे हफ्ते तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को दिनभर तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहे। इससे पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 34.1 रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था, जबकि 20.2 के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
खास बात यह कि एक हफ्ते में यह गिरावट पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार व रविवार को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। रविवार को इसमें थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।