फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCr AQI Today update Blanket Of Smog Continues Severe 5th Day

दिल्ली पर डबल अटैक: लगातार पांचवें दिन वायु गुDelhi Aणवत्ता 'गंभीर', आज भी एक्यूआई 400 पार; अब ठंड पकड़ेगी जोर

Sun, 17 Nov 2024 10:02 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 10:02 AM IST
सार

Delhi Air Pollution News Today: राजधानी में प्रदूषण के साथ अब कोहरे का डबल अटैक होगा। मौसम विभाग ने रविवार सुबह घना कोहरा व स्मॉग छाने का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi NCr AQI Today update Blanket Of Smog Continues Severe 5th Day
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में प्रदूषण के साथ कोहरे का डल अटैक होने वाला है। रविवार की सुबह भी शहर पर धुंध की चादर छाई दिखी। लगातार पांच दिनों से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। सीपीसीबी के मुताबित, रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 457 दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन

आज येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रविवार सुबह घना कोहरा व स्मॉग छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विभाग ने वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। उधर, शनिवार को पालम हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे दृश्यता सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई। उसके बाद दोपहर एक बजे 1500 मीटर हो गई। सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। दोपहर एक बजे 800 मीटर हो गई। मौसम बदलाव के चलते हवा एक बार फिर से शनिवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। सुबह से लेकर रात तक स्मॉग की चादर छाई रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही हल्का स्मॉग छंटने लगा। इससे लोगों को सांस लेने के साथ आंखों में जलन महसूस हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर श्रेणी में राजधानी की हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी हवा गंभीर श्रेणी में रह सकती है। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा। एनसीआर में शनिवार को दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित की गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 417 दर्ज किया गया। यह शुक्रवार की तुलना में 21 सूचकांक की वृद्धि देखने को मिली। इससे हवा और दमघोंटू हो गई है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 12.444 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.171 फीसदी रही। जबकि, शुक्रवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 37.518 फीसदी रही। यह पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वेंटिलेशन इंडेक्स 16000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 16500 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

24 इलाकों में गंभीर हुई हवाएं
पटपड़गंज, द्वारका, मुंडका, नेहरू नगर समेत 24 इलाकों में शनिवार को हवा गंभीर श्रेणी व आईटीओ, डीटीयू समेत आठ इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशाओं की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 10 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को हवा की चाल 6 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। इस दौरान घने से घना कोहरा छाने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed