फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr air quality worsens in many areas aqi goes beyond 400 mark people feel uneasy in breathing

दिल्ली-एनसीआर की हवा में नहीं हो रहा सुधार, 400 के पार पहुंचा कई जगहों का वायु गुणवत्ता सूचकांक

Sat, 24 Oct 2020 09:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 24 Oct 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
delhi ncr air quality worsens in many areas aqi goes beyond 400 mark people feel uneasy in breathing
pollution in delhi - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर की हवा बीते कई दिनों से गंभीर स्तर पर बनी हुई है, जो शनिवार भी जारी रही। शहर के विभिन्न इलाकों से शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक के जो आंकड़े सामने आए हैं, वह बीते दिनों से बेहतर नहीं हैं। दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली के अलीपुर में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 505 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद के लोनी का एक्यूआई 583, दिल्ली के पीतमपुरा का 463, जहांगीरपुरी का 458 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राजधानी में प्रदूषण बढ़ने का असर लोगों पर दिखने लगा है, लोगों को सुबह साइकिलिंग में सांस लेने में परेशानी हो रही है। सुबह साइकिलिंग पर आए अमित चावला ने बताया, पिछले एक-डेढ़ हफ्ते से साइकिल चलाते समय सांस लेने में दिक्कत हो रही है, पहले ऐसा नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार को कैसा था हाल
शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही स्मॉग की घनी चादर छाई रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) में गुरुवार के मुकाबले एकाएक उछाल आने से दिल्ली, गुरुग्राम के कई इलाकों में एक्यूआई 400 को पार कर गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। उधर, देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में ग्रेटर नोएडा तीसरे व नोएडा पांचवें स्थान पर रहा। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 381 व नोएडा का 369 दर्ज किया गया। भिवाड़ी 390 एक्यूआई के साथ पहले और धारुहेड़ा (385) दूसरे स्थान पर रहा।

ईपीसीए की अपील, मास्क जरूर पहनें
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ईपीसीए ने कहा कि शनिवार को कुछ देर के लिए दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर स्तर पर प्रदूषित हो सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि 25 अक्तूबर को हवा की दिशा बदलने पर प्रदूषण पर क्या असर पड़ेगा। इस वक्त प्रदूषण रोकने के सभी विकल्पों पर सख्ती से काम करना है और लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क जरूर पहनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed