फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Air Quality Ahead of Diwali: Ghaziabad Most Polluted, AQI Crosses 300 Pollution due to Firecrackers

दिवाली से पहले डराने लगी हवा: लगातार चार दिनों से दिल्ली-NCR की हवा खराब श्रेणी में, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

Fri, 17 Oct 2025 07:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 17 Oct 2025 07:12 PM IST
सार

सीपीसीबी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कई इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। ऐसे में आनंद विहार में 360, वजीरपुर में 343, जहांगीरपुरी में 331, बवाना में 309 और नॉर्थ कैंपस में 303 एक्यूआई दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Delhi-NCR Air Quality Ahead of Diwali: Ghaziabad Most Polluted, AQI Crosses 300 Pollution due to Firecrackers
दमघोंटू हवा में मनेगी दिल्ली की दिवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दीपावली की रौनक प्रदूषण की वजह से फीकी पड़ गई है। लगातार चार दिनों से खराब श्रेणी में बरकरार हवा दिल्ली-एनसीआर वालों की दीपावली को खराब कर रही है। ऐसे में शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। इसमें बृहस्पतिवार के मुकाबले नौ सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

सांस के मरीजों को हो सकती है समस्या
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार से हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। ऐसे में सांस के मरीजों के लिए सांस संबंधी समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें मास्क पहनने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में रही वायु
सीपीसीबी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कई इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। ऐसे में आनंद विहार में 360, वजीरपुर में 343, जहांगीरपुरी में 331, बवाना में 309 और नॉर्थ कैंपस में 303 एक्यूआई दर्ज की गई। 
 
विज्ञापन

गाजियाबाद रहा सबसे प्रदूषित
वहीं, दिल्ली एनसीआर में सबसे अधिक प्रदूषित गाजियाबाद रहा, जहां 306 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो हवा कि बेहद खराब श्रेणी है और सबसे कम प्रदूषित फरीदाबाद रहा, जहां एक्यूआई 105 दर्ज किया गया, जो हवा कि मध्यम श्रेणी है। इसके अलावा नोएडा में 278, गुरुग्राम में 266 और ग्रेटर नोएडा में 246 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed