{"_id":"638e143ee1db761fc84ee446","slug":"delhi-ncr-air-pollution-air-is-very-bad-in-delhi-air-of-greater-noida-is-the-most-toxic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Air Pollution: प्रदूषण में कमी, फिर भी हवा रही बेहद खराब, ग्रेटर नोएडा की वायु रही सर्वाधिक जहरीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Air Pollution: प्रदूषण में कमी, फिर भी हवा रही बेहद खराब, ग्रेटर नोएडा की वायु रही सर्वाधिक जहरीली
Mon, 05 Dec 2022 09:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:25 PM IST
सार
दिल्ली में ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने के साथ साथ पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां भी लागू हैं। प्रदूषण कम होने के बाद भी दिल्ली-एनसीआर की हवा अगले तीन दिन बेहद खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में वायुप्रदूषण
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली में प्रदूषण कम होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा में सूचकांक सर्वाधिक 350 जबकि गाजियाबाद में न्यूनतम 281 दर्ज किया गया। एनसीआर के दूसरे शहरों में भी हवा खराब या बेहद खराब रही।
विज्ञापन
दिल्ली में ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने के साथ साथ पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां भी लागू हैं। प्रदूषण कम होने के बाद भी दिल्ली-एनसीआर की हवा अगले तीन दिन बेहद खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक एक्यूआई बेहद खराब रही और न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह के वक्त कोहरा की आशंका है। दोपहर में स्थानीय हवा, अधिकतम तापमान और आद्रता के साथ एक्यूआई में उतारा चढ़ाव होने की संभावना है। हवा की गति मध्यम होने की वजह से प्रदूषकों का कम फैलाव होने से अगले तीन दिनों तक हवा बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।
विज्ञापन
-ग्रेटर नोएडा-350
-दिल्ली-347
-नोएडा-305
-फरीदाबाद-294
-गुरुग्राम-288
-गाजियाबाद-281