फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR air is very bad people of Jahangirpuri breathed the most poisonous air

अब कुछ दिन रहेंगे भारी : दिल्ली-NCR की हवा बेहद खराब, जहांगीरपुरी के लोगों ने ली सबसे जहरीली सांसें

Sat, 16 Nov 2024 03:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Nov 2024 03:27 AM IST
सार


मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। 

विज्ञापन
Delhi-NCR air is very bad people of Jahangirpuri breathed the most poisonous air
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) का कहना है कि शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को भी हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। इससे हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने लगी है। इससे दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा के ऊपर जमा प्रदूषण दिल्ली की तरफ रुख कर गया है। इस दौरान सतह पर चलने वाली हवा की गति भी धीमी रही। इससे प्रदूषक दूर तक नहीं फैल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में एक्यूआई
दिल्ली---------396
गाजियाबाद------341
नोएडा---------316
गुरुग्राम---------304
फरीदाबाद-------284
ग्रेटर नोएडा------261
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन

दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-जहांगीरपुरी--------463
-बवाना-----------456
-वजीरपुर----------455
-रोहिणी----------452
-आनंद विहार------450
-अशोक विहार------440
-पंजाबी बाग-------435
-मुंडका----------430
-सोनिया विहार-------429
(नोट : आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed