फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR air again in severe category again after 16 days, aqi, pollution, ghaziabad

16 दिन बाद फिर गंभीर हुई दिल्ली- एनसीआर की हवा, गाजियाबाद का एक्यूआई 450 के पार 

Tue, 22 Dec 2020 09:09 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Dec 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR air again in severe category again after 16 days, aqi, pollution, ghaziabad
दिल्ली में प्रदूषण फिर बढ़ा - फोटो : एएनआई

करीब दो सप्ताह तक खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच बनी हुई दिल्ली की हवा 16 दिन बाद एक बार फिर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, एनसीआर में शामिल गुरुग्राम को छोड़कर अन्य शहरों की हवा ने भी गंभीर श्रेणी का दामन थाम लिया। इसमें गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक दम घोंटू दर्ज की गई। इससे पहले दिल्ली की हवा गत 5 दिसंबर को 404 एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंची थी। आगामी दो दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 86 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 तक पहुंच गया। इससे 1 दिन पहले दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 के साथ बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ था।
विज्ञापन


दिल्ली- एनसीआर में शामिल फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा की हवा भी गंभीर श्रेणी के मध्यम स्तर में दर्ज की गई है जबकि केवल गुरुग्राम की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्वों पीएम10 और पीएम 2.5 के स्तर में भी इजाफा हुआ है। पीएम 10 का स्तर जहां 435 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। वहीं, पीएम 2.5 का स्तर 247 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पहले पीएम10 का स्तर 261 और पीएम 2.5 का स्तर 157 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था जबकि दोनों कणों का स्तर क्रमश: 100 और 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।

सफर के अनुसार, हवा की धीमी गति होने और वेंटीलेशन इंडेक्स कम होने की वजह से प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिली है। आगामी 2 दिनों के भीतर भी दिल्ली- एनसीआर को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यही वजह है कि दिल्ली- एनसीआर के भी कुछ इलाकों में हवा की स्थिति गंभीर बने रहने की संभावना जताई गई है। 


दिल्ली में जहांगीरपुरी, तो एनसीआर में गाजियाबाद रहा सबसे प्रदूषित शहर
दिल्ली- एनसीआर की हवा बिगड़ने के साथ दिल्ली के हॉटस्पॉट भी गंभीर श्रेणी में दर्ज किए गए। राजधानी का जहांगीरपुरी इलाका 477 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, एनसीआर में शामिल गाजियाबाद में 458 वायु गुणवत्ता के साथ सबसे दम घोंटू हवा दर्ज की गई। जबकि 1 दिन पहले गाजियाबाद की हवा 391 के वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर पर दर्ज की गई थी। 

दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े
फरीदाबाद   407
गाजियाबाद  458
ग्रेटर नोएडा 450
नोएडा        437
गुरुग्राम      377

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed