फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi narela husband abate friend to sexually assault second wife then kill her with help of first wife all three arrested

हैवान बना पति: दोस्त को उकसाकर करवाया दूसरी पत्नी का दुष्कर्म, फिर गला दबाकर की हत्या, पहली बीवी ने भी दिया साथ

Mon, 25 Apr 2022 02:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 25 Apr 2022 02:24 PM IST
सार

हत्या की यह वारदात 16 अप्रैल की है जिसकी सूचना पुलिस को 18 अप्रैल को मिली थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मृतका का पति, पहली पत्नी और दोस्त शामिल हैं।

विज्ञापन
Delhi narela husband abate friend to sexually assault second wife then kill her with help of first wife all three arrested
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिला के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की गलत हरकतों से परेशान होकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर लाश जंगल में फेंक दी। इस साजिश में महिला को नापसंद करने वाली आरोपी की पहली पत्नी और उसका दोस्त भी शामिल था।

विज्ञापन


शव मिलने के बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल पति, उसकी पहली पत्नी और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या से पहले दोस्त को उकसाकर उसका दुष्कर्म भी कराया।

विज्ञापन

आरोपी के सहकर्मी की जागरूकता से खुला मामला

अगले दिन रविवार को आरोपी फैक्टरी पहुंचा लेकिन वह सामान्य नहीं दिख रहा था। मामले में चश्मदीद राकेश ने जब उससे पूछा कि क्या बात है तो वह बोला कि घर में कुछ समस्या है और उसने अपनी दूसरी पत्नी को गुरुग्राम उसके परिजनों के घर भेज दिया है।

अगले दिन आरोपी फैक्टरी नहीं आया और फोन पर कह दिया कि उसे बुखार है। जब राकेश ने ज्यादा जानकारी की तो आरोपी पति टूट गया और अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने दोस्त करन की मदद से 16 अप्रैल को ही दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

हत्या का कारण

18 अप्रैल को झाड़ियों में मिला था शव

पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि 18 अप्रैल को पुलिस को नरेला के एक सरकारी स्कूल के पास झाड़ियों में महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने सूचना देने वाले राकेश नाम के व्यक्ति के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

राकेश ने बताया कि महिला उसके साथ फैक्ट्री में काम करने वाले आरोपी की दूसरी पत्नी थी। उसने बताया कि आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी को 16 अप्रैल की रात करीब नौ बजे मंगल बाजार जाते हुए देखा था। आरोपी झाड़ियों के पास से गुजर रहा था। रविवार को आरोपी फैक्ट्री पहुंचा। वह काफी तनाव में दिख रहा था। राकेश ने पूछताछ की तो उसने बताया कि घर में कुछ समस्या है। उसने दूसरी पत्नी को गुरुग्राम उसके परिजनों के घर भेजने की बात कही।

विज्ञापन

राकेश ने बताया कि अगले दिन आरोपी फैक्टरी नहीं आया और फोन पर कह दिया कि उसे बुखार है। राकेश ने उससे पूछताछ की तो आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या कर देने की बात कही। 18 अप्रैल को राकेश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और एक-एक कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बोला- पत्नी रात में दूसरों की छत पर सो जाती थी

मुख्य आरोपी ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी बिहार में रहती थी। कुछ दिन पहले ही दिल्ली आकर रहने लगी थी। आरोपी ने बताया कि वह उसकी हरकतों से परेशान था। वह कई बार दूसरों के घर में या छत पर जाकर सो जाती थी। आरोपी की पहली पत्नी भी मृतका से चिढ़ती थी। इसीलिए उसने हत्या की साजिश रची। जांच में पता चला कि हत्या से पहले आरोपी ने अपने दोस्त करण को दूसरी पत्नी का दुष्कर्म करने के लिए उकसाया। करण ने उसका दुष्कर्म किया और फिर आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed