{"_id":"64c4877a5a3e10fc920b610e","slug":"delhi-murder-nargis-was-not-ready-for-marriage-even-after-irfan-got-a-job-2023-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Girl Murder: नरगिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप पर कर दिया था ब्लॉक, रॉड लेकर घूमने लगा था किलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Girl Murder: नरगिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप पर कर दिया था ब्लॉक, रॉड लेकर घूमने लगा था किलर
Sat, 29 Jul 2023 10:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:57 AM IST
सार
DU Student Murder Case: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात में एक युवक ने रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौसेरी बहन की हत्या कर दी। आरोपी इरफान ने बहन नरगिस (22) पर 10 से 12 वार किए। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नरगिस ने इरफान से छह महीने पहले शादी करने से इन्कार कर दिया था, इसी बात से वह नाराज था।
विज्ञापन
delhi murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार सुबह मौसेरी बहन नरगिस की हत्या करने वाला इरफान उसे बचपन से पसंद करता था। वह नरगिस से प्यार करने लगा था। बड़ा होने पर वह उससे शादी करना चाहता था। नरगिस व उसके परिजन भी शादी के लिए तैयार थे, लेकिन बीएससी करने के बावजूद आरोपी इरफान बेरोजगार था।
वह कोई काम नहीं करता था। बेरोजगार होने पर नरगिस व उसके परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर इरफान परेशान रहने लगा। वह नरगिस को फोन व पीछा कर परेशान करने लगा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना पर दुख जताया है।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नरगिस व उसके परिजनों ने 6 महीने पहले शादी करने से इन्कार किया था। इरफान संगम विहार के के-२ ब्लाॅक में रहता है, नरगिस भी यहीं की निवासी थी। नरगिस ने इरफान को मोबाइल व व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था।
विज्ञापन
इससे वह बहुत ज्यादा परेशान हो गया। वह नरगिस से शादी करने के लिए फूड डिलीवरी बॉय की नौकरी करने लगा। नौकरी मिलने के बावजूद नरगिस ने उससे शादी करने से मना कर दिया।

ऐसे में उसने नरगिस की हत्या की साजिश रच ली। वह रॉड लेकर घूमने लगा। आरोपी मालवीय नगर में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह नरगिस उसे पार्क के पास मिल गई। इरफान उसे बात करने के लिए पार्क में ले गया। यहां पर भी नरगिस ने शादी करने से इन्कार दिया। इस पर इरफान ने रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।
सिर में चोट के कई निशान
पुलिस ने नरगिस के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में समय लगेगा, मगर पोस्टमार्टम करने वाले डाॅक्टरों ने सिर में चोट के कई सारे निशान होने होने की बात कही है।
24 घंटे में दूसरी वारदात

दिल्ली में 24 घंटे में यह दूसरी वारदात है। बृहस्पतिवार को डाबड़ी में रेनू नामक महिला की हत्या की गई थी। रेनू के दोस्त आशीष ने हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे।

पुरानी वारदात
12 जुलाई, 2023 : कोतवाली थाना इलाके में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास महिला का शव मिला। पुलिस को मौके से दो बैग मिले। एक बैग में महिला का सिर और दूसरे में बाकी अंग थे।
12 जुलाई, 2023 : कोतवाली थाना इलाके में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास महिला का शव मिला। पुलिस को मौके से दो बैग मिले। एक बैग में महिला का सिर और दूसरे में बाकी अंग थे।
28 मई, 2023 : शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी गई थी। आरोपी साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज से पता लगा कि साहिल ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था और 6 बार से ज्यादा उसके सिर पर पत्थर भी मारा था। पुलिस के मुताबिक, दोनों संबंध में थे।
10 फरवरी, 2023 : निक्की यादव नाम की लड़की की सहमति संबंध में रहने वाले साहिल गहलोत ने हत्या कर दी थी। दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ था। 10 फरवरी को हत्या वाले दिन साहिल ने निक्की को बुलाया और दोनों कार से घूमने निकल गए। दोनों आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास पहुंचे। यहां फिर झगड़ा हुआ। गुस्साए साहिल ने कार में ही मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंट दिया। हत्या के बाद साहिल ने बाबा हरिदास नगर स्थित अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया था।
18 मई, 2022 : महरौली में आफताब नाम के युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए थे और धीरे-धीरे उन्हें जंगल में फेंकता रहा। आफताब ने जिस कमरे में श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, वह उसी कमरे में कई महीनों तक सोता रहा। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था।