फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi murder case sahil khan social media profile doing hookah party and listning sidhu moosewala song

Delhi Murder Case: कलावा वाले ने किया छलावा, पंजाबी गाने और हुक्का पीता वीडियो शेयर कर बढ़ाता था दोस्ती का हाथ

Mon, 29 May 2023 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 May 2023 10:51 PM IST
सार

अक्सर ऑनलाइन रहने वाले हत्यारा खुद को सोशल मीडिया के जरिये लोकप्रियता बटोरने की तमाम कोशिशों में जुटा रहता था। हाथ में कलावा पहनकर छलावा करने वाले ने कभी इसी लड़की को अपने सबसे अच्छी दोस्त के रूप में टैग किया था।

विज्ञापन
delhi murder case sahil khan social media profile doing hookah party and listning sidhu moosewala song
नाबालिग का हत्यारा साहिल खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबाद डेयरी में किशोरी की निर्मम हत्या करने वाला साहिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। इंस्टाग्राम रील में हुक्का की वीडियो और प्लेलिस्ट में पंजाबी गायकों के गाने। खासकर सिद्धू मूसेवाला के अधिकतर गाने शामिल थे। 20 वर्षीय साहिल खान ने जिस तरह चाकू से किशोरी की नृशंस हत्या की। इसे जानकार विकृत मानसिकता को जीवंत रूप देने की कोशिश करार दे रहे हैं। अक्सर ऑनलाइन रहने वाले हत्यारा खुद को सोशल मीडिया के जरिये लोकप्रियता बटोरने की तमाम कोशिशों में जुटा रहता था। हाथ में कलावा पहनकर छलावा करने वाले ने कभी इसी लड़की को अपने सबसे अच्छी दोस्त के रूप में टैग किया था।

विज्ञापन

साहिल को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया उसके हाथ में कलावा था। लेकिन कलावा पहनने वाला युवक इस कदर छलावा कर सकता है, इस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जघन्य कृत्य के लिए साहिल के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा। एक साधारण दिखने वाला युवक सोशल मीडिया पर बिताए पलों को खूब एंज्वाय करता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल से रुचि का पता चलता है। वीडियो में अक्सर उसे हुक्का सेशन में लिप्त दर्शाया गया है और माना जा रहा है कि नशे की शिकंजे में फंसे साहिल ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

पंजाबी गायकों खासतौर पर सिद्धू मूसेवाला की प्रशंसा और संगीत के लिए उसकी रूचि को दर्शाता है। उसने बकायदा एक वीडियो में हुक्के का लुत्फ उठाते हुए दिखाया गया है। यह साफ नहीं हो सकता है कि आखिरकार झकझोर देने वाली इस घटना को अंजाम देने के पीछे की मंशा क्या रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed