{"_id":"64784f4a0a5575450e082b19","slug":"delhi-murder-case-full-story-sakshi-murdered-by-sahil-know-six-major-points-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sakshi Murder Case: दोस्ती, धमकी और अश्लील मजाक ने साहिल को बनाया दरिंदा; अब तक के छह बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakshi Murder Case: दोस्ती, धमकी और अश्लील मजाक ने साहिल को बनाया दरिंदा; अब तक के छह बड़े खुलासे
Thu, 01 Jun 2023 02:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:15 PM IST
सार
साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। हालांकि शातिर बार-बार बयान भी बदल रहा है। पुलिस उसका साइको एनालिसिस टेस्ट करा सकती है। पढ़ें साहिल के अब तक के छह बड़े खुलासे
विज्ञापन
Delhi Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड के बाद आरोपी लगातार बयान बदल रहा है। आरोपी साहिल पूछताछ में लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शातिर है और बार-बार बयान बदल रहा है।
आरोपी से सच और हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के लिए अब पुलिस अधिकारी उसका साइको एनालिसिस टेस्ट करवाने की तैयारी कर रहे हैं। इस टेस्ट के जरिये विशेषज्ञ आरोपी से बातचीत कर हत्याकांड से जुड़ी कड़ियों को जोड़ेंगे।
हालांकि, फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही टेस्ट करवाया जाएगा। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस की तह तक जाने के लिए साहिल का टेस्ट करवाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। मनोचिकित्सक टेस्ट करेंगे। करीब तीन घंटे चलने वाले इस टेस्ट में साहिल के परिवार, उसके दिनचर्या, दोस्तों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा उसके सपनों और रहन-सहन के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। ऐसा करने के बाद एक्सपर्ट साहिल के दिमाग में चल रहे बातों को पढ़ सकेंगे। बता दें कि इससे पूर्व श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी आफताब का साइको एनालिसिस टेस्ट करवाया था। इससे पुलिस को काफी फायदा हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी से सच और हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के लिए अब पुलिस अधिकारी उसका साइको एनालिसिस टेस्ट करवाने की तैयारी कर रहे हैं। इस टेस्ट के जरिये विशेषज्ञ आरोपी से बातचीत कर हत्याकांड से जुड़ी कड़ियों को जोड़ेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही टेस्ट करवाया जाएगा। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस की तह तक जाने के लिए साहिल का टेस्ट करवाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। मनोचिकित्सक टेस्ट करेंगे। करीब तीन घंटे चलने वाले इस टेस्ट में साहिल के परिवार, उसके दिनचर्या, दोस्तों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा उसके सपनों और रहन-सहन के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। ऐसा करने के बाद एक्सपर्ट साहिल के दिमाग में चल रहे बातों को पढ़ सकेंगे। बता दें कि इससे पूर्व श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी आफताब का साइको एनालिसिस टेस्ट करवाया था। इससे पुलिस को काफी फायदा हुआ था।
उधर, पूछताछ में आरोपी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि साक्षी की मौजूदगी में उसके दोस्तों के अश्लील मजाक किया था। इसके अलावा धमकी मिलने से आगबबूला साहिल ने हत्या की खौफनाक साजिश रची। उसने तय किया कि उसे साक्षी और उसके दोस्तों में से कोई मिल जाएगा। उसकी बेरहमी से हत्या कर देगा। उसने तय कर लिया था कि वह चाकू से जब तक वार करता रहेगा, जब तक मौत नहीं हो जाती।
पुलिस पूछताछ में यह खुलासा साहिल ने किया है। बाहरी-उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहिल ने पूछताछ में बताया कि वह साक्षी को एक-डेढ़ वर्ष से जानता था। पिछले चार महीने से उसकी दोस्ती थी। वारदात वाले दिन 27 मई से एक दिन पहले साहिल को बाजार में साक्षी, उसकी सहेली और दोस्त अजय उर्फ झबरू से मिले।
यहां पर अजय ने उसका अश्लील मजाक उड़ाया। साथ ही साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। मजाक उड़ाने पर आरोपी आगबबूला हो गया था। मौके से जाने के बाद उसने नशा किया। इसके बाद उसने तय किया किया साक्षी, उसकी सहेली व अजय में जो भी मिल गया उसकी वह हत्या कर देगा। आरोपी को साक्षी अपने सहेली के घर जाते हुए मिल गई। साक्षी के दोस्तों ने भी शुरुआती पूछताछ में साहिल का मजाक उड़ाने की बात मानी है।
2. पूर्व प्रेमी की री-एंट्री... फोन उठाना कर दिया था बंद
शाहबाद डेयरी में साक्षी की निर्मम हत्या दोस्ती के दुश्मनी में तब्दील होने की कहानी है। साक्षी की तरफ से बातचीत बंद करने और पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ाने पर साहिल नाराज चल रहा था। उसने कई बार साक्षी का पीछा किया था। अब तक की पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि साक्षी उसे दरकिनार कर दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी थी। जिस युवक से साक्षी बातचीत कर रही थी, उससे साक्षी की पहले से दोस्ती थी। पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिल को साक्षी ने पिछले दिनों से नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। इसकी जगह वह अपने पुराने दोस्त से बातचीत करने लगी थी।
पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ने के बाद साक्षी ने साहिल का फोन भी उठाना बंद कर दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि लड़की के धोखा देने से उसके मन में नफरत भर गया था और वह उससे बदला लेना चाहता था। वह लगातार साक्षी पर नजर रख रहा था। रविवार रात में उसने साक्षी को अकेले जाते हुए देखा। साक्षी के सामने आते ही साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर उसपर पत्थर से हमला और लात मारकर वहां से फरार हो गया।
3. करीब आने की कोशिश पर फोन पर धमकाने लगी साक्षी
आरोपी ने यह भी बताया कि उसकी साक्षी से दूरियां बढ़ती जा रही थीं। वह उसके करीब आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन साक्षी उसे फोन पर धमकाने लगी थी। उसके बाद उसने साक्षी को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। घटना से पहले उसने शराब पी। पुलिस को आरोपी ने बताया कि साक्षी की उसने उसी जगह पर हत्या की, जहां झबरू ने उसे धमकी दी थी। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है।
4. झबरू कर सकता था मेरी हत्या-साहिल
आरोपी ने यह भी खुलासा किया था कि इलाके में रहने वाला दबंग युवक अजय उर्फ झबरू ने उसे साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। उसे आशंका थी कि झबरू उसकी हत्या कर सकता है। इस आशंका को देखते हुए उसने साक्षी को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची।
5. हरिद्वार से खरीदा था चाकू
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड की जांच के लिए हत्या में प्रयुक्त चाकू का बरामद करना भी बेहद जरूरी है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह हत्याकांड के लिए हरिद्वार से चाकू खरीदकर लाया था। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या साहिल ने साक्षी की हत्या के लिए ही चाकू खरीदा था।
6. रिठाला इलाके में चाकू फेंकने का किया है दावा
बुलंदशहर में गिरफ्तार होने के बाद शुरुआती पूछताछ में साहिल ने खुलासा किया था कि हत्या को अंजाम देने के बाद उसने मोबाइल फोन को बंद कर दिया। उसने मोबाइल से सिम निकाल लिया। उसने मोबाइल और सिम को पास ही में ठिकाने लगा दिया। उसके बाद वह रिठाला पहुंचा। जहां एक मैदान में उसने वारदात में इस्तेमाल चाकू को फेंक दिया।