फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder Case 90 Instagram Messages Reveal Shocking Conspiracy Behind Husband’s Killing in Uttam Nagar

एक और पति का कत्ल: 90 मैसेज में छिपी मर्डर की पूरी कहानी, इस कारण देवर राहुल के करीब आई सुष्मिता; देव को मारा

Mon, 21 Jul 2025 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jul 2025 02:58 PM IST
सार

Husband Murder In Delhi: उत्तम नगर में प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 90 मैसेज में हत्या की पूरी साजिश का राज छिपा है। चैट घटना से पहले की रात की थी।

विज्ञापन
Delhi Murder Case 90 Instagram Messages Reveal Shocking Conspiracy Behind Husband’s Killing in Uttam Nagar
हत्यारोपी राहुल, पत्नी सुष्मिता और मृत पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Crime News Today: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या से पहले दोनों आरोपियों के बीच इंस्टाग्राम पर 90 मैसेज किए गए थे। इसका खुलासा उनके मोबाइल की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है। 
विज्ञापन


पुलिस मैसेज खंगालकर इस बात की जांच में जुटी है कि इन लोगों ने करण की हत्या की साजिश कब रची थी। पुलिस दोनों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है।एक दिन की रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों को उस घर में लेकर गई, जहां उन्होंने करण की हत्या की। 
विज्ञापन


पुलिस ने वहां पर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया। इस दौरान पुलिस ने सुष्मिता से कहा कि उसने किस तरह से करण की हत्या की, इसे सिलसिलेवार तरीके से बताए। उसने खाने में नींद की गोली कैसे मिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसे रसोई से लेकर बेडरूम में गई और पूरे घटनाक्रम को फिर से दोहराया। करंट लगाने के दौरान उसने क्या-क्या किया, इसकी भी जानकारी हासिल की। उत्तम नगर के ओम विहार निवासी करण देव (36) को 13 जुलाई को माता रूप रानी मग्गो अस्पताल में लाया गया था। 

कुणाल ने देखी राहुल और सुष्मिता की इंस्टाग्राम चैट
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अंतिम संस्कार के बाद कुणाल को अपने चचेरे भाई राहुल का मोबाइल फोन मिला, जिसमें सुष्मिता के साथ हुई उसकी इंस्टाग्राम चैट देखी। चैट घटना से पहले की रात की थी। जिसमें दोनों करण के मारने के तरीके के बारे में एक दूसरे से बात कर रहे थे। 

इस वजह से राहुल के करीब आई सुष्मिता
पुलिस ने राहुल और सुष्मिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करण के साथ बिगड़ते रिश्ते के बाद से ही दोनों आरोपी उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था। सुष्मिता ने पूछताछ में बताया कि दोनों में हर बात पर कहासुनी होती थी। इसके बाद वह राहुल के नजदीक आ गई। वह निजी कंपनी में काम करती थी। 

देवर संग रची साजिश, प्रेम में बाधा बने पति को करंट लगाकर मार डाला
दिल्ली में विवाह के फेरों के समय सात जन्मों का रिश्ता निभाने की कसम खाने वाली पत्नी सुष्मिता देव (34) ने प्रेमी देवर राहुल देव (30) के साथ मिलकर पति करण देव (36) की जान ले ली। 

इंस्टाग्राम पर पूरी प्लानिंग करने के बाद सुष्मिता ने 12 जुलाई की रात अपने घर ओम विहार फेस-1, उत्तम नगर में पहले करण को नींद की गोलियां दीं फिर बेहोशी की हालत में करंट लगाकर मार डाला। 

 

सुष्मिता की चैट ने सारी कहानी से उठाया पर्दा
हत्या को हादसे का रूप भी दे दिया गया लेकिन प्रेमी संग हुई सुष्मिता की चैट ने सारी कहानी से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि पूरी साजिश रचने में करण के चाचा हरीश देव का भी हाथ है। 

 

इस शक की वजह चाचा अपने बेटे राहुल के साथ पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए पुलिस से अड़ा हुआ था। इस बात ने परिजनों का शक और गहरा कर दिया। पुलिस हरीश से भी पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

 

निजी कंपनी में नौकरी करने वाला करण परिवार के साथ ओम विहार फेस-1, उत्तम नगर में रहता था। परिवार में पत्नी सुष्मिता के अलावा 6 साल का बेटा है। पास में ही पुराने मकान में करण के पिता कृष्ण देव, मां नीरू देव, छोटा भाई कृणाल और शादीशुदा बहन नैंसी कपूर रहते हैं। घर के नजदीक ही चाचा हरीश देव और राहुल अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना था।

दोनों के बीच दो साल से था प्रेम प्रसंग
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सुष्मिता और राहुल का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
 

अपना प्यार पाने और करण की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से दोनों ने इस हत्याकांड को हादसे का रूप देने का भरसक प्रयास किया। परिजनों का कहना है कि करण के भाई कुणाल के हाथ सुष्मिता और राहुल के बीच इंस्टाग्राम पर हुई चैट नहीं लगती तो हत्या का खुलासा शायद हो ही नहीं पता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed