फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder Case: Man Stabbed a Minor Girl With Knife, Video Recorded CCTV Footage

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मर्डर: युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 30 वार, हत्यारा बुलंदशहर से गिरफ्तार

Mon, 29 May 2023 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 May 2023 03:43 PM IST
सार

Delhi Girl Murder News: दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज सीसीटीवी सामने आया है। आरोपी युवक नाबालिग लड़की को कहासुनी होने पर गली में रोकता है। इसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर देता है। 

विज्ञापन
Delhi Murder Case: Man Stabbed a Minor Girl With Knife, Video Recorded CCTV Footage
हत्यारोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है, गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर ने बीट स्टाफ को नाबालिग युवती की हत्या की जानकारी दी। साथ ही पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पड़ताल में नाबालिग लड़की की पहचान हो गई है। मृतका ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले थी। 

पुलिस के अनुसार, साहिल और नाबालिग लड़की के बीच संबंध थे, लेकिन रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। जब लड़की अपनी सहेली के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने कई बार उस पर पत्थर उठाकर मारा। फिर लात भी मारी।



 

लड़की के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 





 

घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने वर्षों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।


 

दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट किया है कि ये दर्दनाक हत्या दिल्ली में हो रही है एक और नाबालिग लड़की को कुचल कुचल कर मारा जा रहा है। 

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने घटना पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि यह खौफनाक हत्या देख कर रूह कांप उठी। मैं दिल्ली के उपराज्यपाल को याद दिलाना चाहती हूं कि संविधान ने उन्हें दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। परंतु वे अपना सारा समय अरविंद केजरीवाल के काम रोकने में लगाते हैं। मेरा LG साहब से हाथ जोड़ कर निवेदन है कि दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें। आज दिल्ली में महिलाएं बिलकुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। मृतक अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोका, उस पर चाकू से कई बार वार किया और उसे पत्थर से भी मारा। पीएस शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आउटर नॉर्थ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कब से जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। चाकू से 20 से ज्यादा वार किए गए हैं।

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed