फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi most unsafe in the country, women's Connaught Place hazardous.

'देश में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित है दिल्ली'

Wed, 05 Aug 2015 04:57 PM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Aug 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi most unsafe in the country, women's Connaught Place hazardous.

राजधानी सहित एनसीआर में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने के बजाय बढ़ ही रहे हैं। जबकि, देश भर में कुल अपराधों में 15.4 फीसदी आंकड़ा सिर्फ दिल्ली का है।

विज्ञापन


यहां 31.6 फीसदी की दर से दुष्कर्म के मामलों में भी उछाल आ रहा है। 2013 की तुलना में 2014 में 14.2 फीसदी की दर से दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़त दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


जबकि, राजधानी का दिल कनॉट प्लेस दिल्ली के सबसे असुरक्षित इलाकों में शुमार है। ये आंकड़े महिलाओं के लिए काम करने वाली जागो री संस्था ने पेश किए हैं।

सर्व में चौकाने वाले नतीजे

Delhi most unsafe in the country, women's Connaught Place hazardous.

इसकी हेड कल्पना विश्वनाथ के मुताबिक, पुलिस और पीडब्ल्यूडी के लिए उन्होंने राजधानी सहित एनसीआर में सर्वे कराया।  इसमें राजधानी सहित गाजियाबाद, नोएडा, बल्लभगढ़, रोहतक, गुड़गांव, मानेसर, फरीदाबाद को भी शामिल किया गया है।

इनमें रोहतक, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गाजियाबाद की रिपोर्ट अभी बाकी है। सर्वे में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों का सहयोग लिया गया। विभिन्न इलाकों के करीब एक लाख से अधिक लोगों की समस्या जानी गई।

अपराध से निपटने के लिए सुझाव भी लिए गए।  सर्वे में दिल्ली समेत एनसीआर के कुल 12 हजार इलाकों की जांच की गई। इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट, अंधेरा, सड़क, गलियां, पार्क, बस टर्मिनल आदि को शामिल किया गया।

सर्वे के मुताबिक, 2013 की तुलना में 2014 में 14.2 फीसदी की दर से महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़त दर्ज की जा रही है। वहीं,  सितंबर 2013 से जुलाई 2015 तक के हालात बेहद चौंकाने वाले निकले हैं।

दिल्ली में डराते हैं ये इलाके

Delhi most unsafe in the country, women's Connaught Place hazardous.

दिल्ली में द्वारका सेक्टर 3, 23,17, 18 , 20, ककरौला, बेगमपुर, मालवीय नगर, सरिता विहार, दिल्ली कैंट, रंगपुरी, पुष्प विहार, तुगलकाबाद, गुरु तेग बहादुर नगर, गोबिंदपुरी और कालकाजी खतरनाक हैं।

इसके अलावा लाजपत नगर, मुनरिका, वंसत कुंज, सफदरजंग डेवलेपमेंट एरिया,  नेब सराय, सैनिक फार्म, जवाहर लाल नेहरू कैंप, पंचशील पार्क, चितरंजन पार्क, आया नगर, छत्तरपुर, मोतीबा साउथ, आरकेपुरम, सारंगपुर भी महिलओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं।

जबकि ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, चाणक्यपुरी, रूप नगर, सराय काले खां, तिमारपुर, चिराग दिल्ली, कडकडडुमा, जनकपुरी, उत्तर नगर, मुखर्जी नगर, पटेल नगर, कर्मपुरा, मॉडल टाउन, मयूर विहार एक, महावीर एंक्लेव, साकेत, मंगोलपुरी, हौज खास, लाडो सराय इलाके को मिलाकर ये सभी जगह बेहद असुरक्षित हैं।

विज्ञापन

राजधानी के दिल कनॉट प्लेस में भी छेद

Delhi most unsafe in the country, women's Connaught Place hazardous.

देश की राजधानी के दिल यानी कनाट प्लेस भी सबसे अधिक असुरक्षित है। संसद से चंद कदमों की दूरी पर हॉट स्पॉट इलाका भी महिलाओं के लिए असुरक्षित है।

यह जागारो सर्वे के अलावा दिल्ली पुलिस के सर्वे में भी सामने आया है कि कनॉट प्लेस के अलावा बाराखंबा का इलाका महिलाओं के लिए असुरक्षित है। इसके अलावा दिल्ली के सबसे पॉश माने जाने वाले साउथ एक्स व ग्रेटर कैलाश भी महिलाओं को डराते हैं।  
 
डीयू का इलाका खतरनाक-
सिविल मेट्रो स्टेशन से कमला नगर के बीच टीम ने जांच की तो पाया कि घुमावदार रास्तों व मकानों के आगे फुटपाथ न होने के चलते महिलाएं पैदल चलने में झिझकती हैं।

गुड़गांव के इलाके असुरक्षित

Delhi most unsafe in the country, women's Connaught Place hazardous.

जबकि, कमला नगर से रिंज के बीच हरियाली अधिक होने के कारण रोशनी न के बराबर और पुलिस की गश्त नहीं है।

साइबर सिटी के टेक चंद नगर, धनवापुर, साउथ सिटी 2, विकास मार्ग-समस्तीपुर, हैदरपुर, इफको चौक, हिल्टन गार्डन रोड असुरक्षित हैं।

जबकि, लक्षमण नगर एक्सटेंशन, अशोक विहार, नेताजी सुभाष मार्ग, सेक्टर 51, 56, सनसिटी रोड, नत्थुपुर गांव, डीएलएफ फेज थ्री व चकरपुर में सिक्योरिटी की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed