{"_id":"663158f665d3f0567c0cd183","slug":"delhi-misdeed-with-two-and-a-half-year-old-girl-neighbor-arrested-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shame : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार; पॉक्सो के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shame : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार; पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
Wed, 01 May 2024 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 02:18 AM IST
सार
मासूम की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में छानबीन के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज कर 21 साल के पड़ोस में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में छानबीन के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज कर 21 साल के पड़ोस में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खासा रोष है, इन लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
विज्ञापन
मासूम अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता अन्य सदस्य हैं। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस का दिए बयान में परिजनों ने बताया कि है कि आरोपी अक्सर मासूम के साथ खेलता था। सोमवार दोपहर को वह उसे खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। बाद में वह उसे घर पर छोड़कर चला गया। इस बीच घर पहुंचने के बाद मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून का रिसाव होने लगा।
विज्ञापन
परिजनों ने देखा तो फौरन उसे नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने पर उसके साथ दुष्कर्म का पता चला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मासूम को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी को दबोच लिया। उसके साथ किराए पर दो अन्य युवक भी रहते हैं। परिजनों ने इन युवकों पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन