फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Minor kidnapped and sold to a 40 year old unmarried man for 20 thousand rupees

Delhi : अगवा कर नाबालिग को 20 हजार में 40 साल के अविवाहित को बेचा, शादी कर करता रहा दुष्कर्म; चार गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 01:53 AM IST
सार

आरोपी ने किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उससे शादी कर ली और दुष्कर्म करता रहा। छानबीन के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और 26 दिन बाद किशोरी को ढूंढ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi: Minor kidnapped and sold to a 40 year old unmarried man for 20 thousand rupees
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर में रहने वाली नाबालिग मां-बाप से परेशान होकर घर से निकल गई और मेरठ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां 13 साल की किशोरी को अकेला देख आरोपियों ने अगवा कर 40 साल के अविवाहित को बेच दिया। आरोपी ने किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उससे शादी कर ली और दुष्कर्म करता रहा। छानबीन के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और 26 दिन बाद किशोरी को ढूंढ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चारों आरोपी यूपी के है। इनकी पहचान गांव झाल, शामली निवासी राजीव (40), गांव कंडोला, हापुड़ निवासी विकास (20), गांव जेठपुरा, मेरठ निवासी आशु (55) और विजय नगर, गाजियाबाद निवासी रमनजोत सिंह (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन के अलावा किशोरी का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है। किशोरी अपने घर से नाराज होकर निकली थी। वह ट्रेन में सवार होकर मेरठ पहुंच गई थी। रेलवे स्टेशन पर उसे विकास और आशु मिले। इन लोगों ने किशोरी को बेचने की नीयत से अगवा कर लिया। बाद में शादी करने के लिए राजीव ने 20 हजार रुपये देकर उसे खरीद लिया। आरोपियों ने रमनजोत की मदद से किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनवाया।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 21 जुलाई की रात को एक महिला भारत नगर थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी शाम के समय जेजे कॉलोनी वजीरपुर में ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। पुलिस ने फौरन महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले की छानबीन के लिए भारत नगर थाना प्रभारी राम किशोर व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल से किशोरी इंद्रलोक बस स्टैंड के पास दिखाई दी। पुलिस ने उसके आधार पर करीब 30 मोबाइल फोन की पड़ताल की। इसके बाद टीम को मथुरा, रोहिणी, पलवल, द्वारका, शकूरपुर और दूसरे स्थानों पर खोजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली में एक आरोपी के घर से मिली किशोरी
सीसीटीवी की पड़ताल करते हुए टीम मेरठ पहुंची। वहां से पता चला कि किशोरी को शामली के झाल गांव निवासी राजीव को शादी के लिए बेच दिया गया है। राजीव 40 साल का होने के बाद भी अविवाहित था। भारत नगर पुलिस ने लोकल पुलिस के सहयोग से गांव झाल, शामली में दबिश देकर आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। बाद में विकास और आशु को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 22 जुलाई को किशोरी उनको मेरठ रेलवे स्टेशन पर मिली थी। विकास किशोरी को डराकर आशु के घर पर ले गया। वहां आरोपियों ने राजीव से बातचीत की। बाद में किशोरी को उसे बेच दिया गया। विकास ने ही अपने एक जानकार युवक रमनजोत से सेजदा-पीडीएफ की मदद से उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा दिया। इसके बाद आरोपी राजीव ने 24 जुलाई को किशोरी से जबरन शादी कर ली। बाद में आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने बाद में तीनों की निशानदेही पर गाजियाबाद से आरोपी रमनजोत को दबोच लिया।


किशोरी के माता-पिता ने की दूसरी शादी
किशोरी के माता-पिता में अनबन रहती थी। पहले उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद मां ने भी दूसरी शादी कर अपने दूसरे पति के साथ रहना शुरू कर दिया। किशोरी अपने पिता के पास ही रहती थी। किशोरी की सौतेली मां उसे परेशान करती थी। इससे तंग आकर 21 जुलाई को किशोरी ने अपना घर छोड़ दिया। उसे नहीं पता था कि वह किसी गलत हाथों में पड़ जाएगी। मेरठ से उसका सौदा कर आरोपियों ने बेच दिया। राजीव का खेतीबाड़ी का काम है, वहीं विकास और आशु छोटा-मोटा काम करते हैं। रमनजोत का गाजियाबाद इलाके में इंटरनेट कैफे है। वह फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम करता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed