{"_id":"5fc29d5fec99de5c8e64ec73","slug":"delhi-minor-girl-was-forcibly-getting-marry-delhi-commisssion-for-women-rescue-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्ची की हो रही थी जबरन शादी, दिल्ली महिला आयोग ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बच्ची की हो रही थी जबरन शादी, दिल्ली महिला आयोग ने रुकवाया
Sun, 29 Nov 2020 12:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:26 AM IST
सार
-महिला आयोग की हेल्पलाइन पर किसी ने दी थी सूचना, बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
Swati Maliwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने कल्याणपुरी में नाबालिग बच्ची की हो रही जबरन शादी को रुकवाया। बच्ची को शेल्टर होम भेज दिया गया है और उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। समिति के आदेश के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। किसी ने आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर नाबालिग बच्ची की जबरन शादी करवाने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आयोग की टीम पुलिस को लेकर विवाह स्थल पर पहुंची और शादी रुकवाई।
विज्ञापन
परिजनों से बच्ची की उम्र के कागजात दिखाने को कहा गया। काफी देर बाद परिजनों ने जो कागजात पेश किए, उसके मुताबिक बच्ची की उम्र साढ़े सोलह साल थी। विवाह गैर कानूनी होने की वजह से पुलिस बच्ची और उसके परिवार वालों थाना ले आई। जहां उनके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
बच्ची का मेडिकल करवाया गया। उसके बाद बच्ची को शेल्टर होम भेज दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। उनके आदेश के मुताबिक पुलिस कार्रवाई करेगी।
स्वाति मालीवाल ने बताया कि बाल विवाह गैर कानूनी है। बड़ा दुख होता है जब छोटी बच्चियों को इस प्रकार शादी के बंधन में बांध दिया जाता है। दिल्ली महिला आयोग सतर्क है और दिन रात दिल्ली में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहा है।