फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Minister Saurabh Bhardwaj and former Deputy Chief Minister Sisodia took stock of the roads of Patpargan

Delhi : मंत्री सौरभ भारद्वाज और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया मुहिम पर, पटपड़गंज की सड़कों का लिया जायजा

Mon, 30 Sep 2024 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 06:53 AM IST
सार

आज सवेरे मंत्री सौरभ भारद्वाज और पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया ने इलाके की सड़कों का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Delhi: Minister Saurabh Bhardwaj and former Deputy Chief Minister Sisodia took stock of the roads of Patpargan
पटपड़गंज में सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

दिवाली से पहले दिल्ली की सड़कों की हालत सुधारने के लिए दिल्ली के मंत्री और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया सरकारी अभियान के तहत सड़कों पर उतर आये हैं। आज सवेरे मंत्री सौरभ भारद्वाज और पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया ने इलाके की सड़कों का जायजा लिया। 
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मैंने और सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की कुछ सड़कों का निरीक्षण किया है। हमने देखा कि कई सड़कें ख़राब हालत में थीं। कुछ जगहों पर पिछले 7-8 महीने से काम चल रहा था और सड़क खोदी गई थी। कुछ स्थानों पर गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं। हम इस पर काम करेंगे और सड़कों का नवीनीकरण किया जायेगा। बीजेपी ने दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए दिल्ली की सभी सड़कें बर्बाद कर दी हैं...अब जब अरविंद केजरीवाल वापस आ गए हैं तो सभी रुके हुए काम जल्द पूरे किए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने सीएम के साथ-साथ सभी मंत्रियों को इस पर काम करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दो अलग-अलग सड़कों का दौरा किया था। इसके बाद टूटी सड़कों को लेकर सीएम को पत्र लिखा था। इस संबंध में रविवार को मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में सड़कों की स्थिति सुधारने को लेकर मंथन किया। 


दिल्ली सचिवालय में सभी मंत्रियों और पीडब्ल्यूडी के साथ बैठक में सीएम ने निर्णय लिया कि सोमवार से पूरी कैबिनेट स्थानीय विधायकों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरेगी। मंत्री एक-एक सड़क का मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान देखा जाएगा कि किस सड़क की मरम्मत करनी है या दोबारा बनानी है। एक सप्ताह में मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। अगले सप्ताह से सड़कों को ठीक का काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed