फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Minister gopal Rai alleged that BJP people set of firecrackers, hence increased pollution in the capital

दिल्ली की जहरीली हवा: केजरीवाल के मंत्री का आरोप- भाजपा के लोगों ने छुड़ाए पटाखे, इसलिए बढ़ा राजधानी में प्रदूषण

Fri, 05 Nov 2021 06:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Nov 2021 06:33 PM IST
सार

शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राजधानी के आसपास के पड़ोसी राज्यों में प्रतिदिन 3500 से ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं घट रही हैं। इसके कारण राजधानी में प्रदूषण स्तर अचानक बढ़ गया है। साथ ही इस समय त्योहारों के दौरान पटाखों के जलाने से भी प्रदूषण स्तर में वृद्धि हो गई है...

विज्ञापन
Delhi Minister gopal Rai alleged that BJP people set of firecrackers, hence increased pollution in the capital
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भाजपा पर राजधानी में प्रदूषण बढ़ाने का आरोप लगाया है। मंत्री ने कहा है कि भाजपा ने अपने समर्थकों को मुफ्त में पटाखे देकर दीपावली के दिन खूब पटाखे जलवाए, जिससे दीपावली की रात राजधानी का प्रदूषण बढ़ गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा ने इसके लिए पूरी तरह अभियान चलाया, जिससे राजधानी का प्रदूषण बढ़ाकर दिल्ली सरकार को बदनाम किया जा सके। वहीं, दिल्ली भाजपा ने सरकार के इस आरोप को बेबुनियाद और अपनी नाकामी छुपाने का बेकार का नुस्खा बताया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अब तक दिल्ली के आसपास के इलाकों में पराली जलाने की लगभग एक हजार घटनाएं घट रही थीं, लेकिन अचानक ही इसकी संख्या में साढ़े तीन गुना तक की वृद्धि हो गई है। अब राजधानी के आसपास के पड़ोसी राज्यों में प्रतिदिन 3500 से ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं घट रही हैं। इसके कारण राजधानी में प्रदूषण स्तर अचानक बढ़ गया है। साथ ही इस समय त्योहारों के दौरान पटाखों के जलाने से भी प्रदूषण स्तर में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली सरकार के इन आरोपों पर भाजपा ने करारा वार किया है। दिल्ली भाजपा के मीडिया इंचार्ज नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरे साल प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के विज्ञापन छपवाती है। लेकिन हर साल इस मौसम में राजधानी का प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ जाता है और लोग सांस तक नहीं ले पाते। इसके लिए दिल्ली सरकार की नाकामी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता जिंदल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में 272 स्मॉग टावर लगाने का वायदा किया था, लेकिन अब तक केवल एक स्मॉग टावर कनाट प्लेस में लगाया जा सका है। यह टॉवर भी सही से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ा प्रदूषण इस बात का प्रमाण है कि सरकार प्रदूषण से लड़ाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करती है और सच्चाई में प्रदूषण के खिलाफ कोई काम नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed