फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro will run 100 e-buses on 53 routes

Delhi: अंतिम छोर तक पहुंचना होगा आसान, अब 53 मार्गों पर चलेंगी दिल्ली मेट्रो की 100 ई-बसें

Mon, 27 Feb 2023 07:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 27 Feb 2023 07:03 AM IST
सार

दिल्ली सरकार की तरफ से कुछ दिनों पहले रूट रेशनलाइजेशन के लिए किए गए अध्ययन के 53 रूट पर ई बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। छोटी बसें होने से यात्रियों के लिए अंतिम छोर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Metro will run 100 e-buses on 53 routes
ई-फीडर बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेट्रो यात्रियों के लिए अब अंतिम छोर तक पहुंचना और आसान हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की फीडर बसों को दिल्ली सरकार चलाएगी। इसके तहत दिल्ली मेट्रो की 100 ई-बसें दिल्ली सरकार 53 रूट पर चलाएगी। 

विज्ञापन


इस सेवा की शुरुआत से खासतौर पर उन मेट्रो स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी, जहां फीडर बसें फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। बसों की लंबाई कम होने की वजह से अंदरूनी रिहायशी क्षेत्रों में जाना आसान हो जाएगा। साल के अंत तक मेट्रो स्टेशन के नजदीकी स्टॉप से दिल्ली में ऐसी 480 बसें यात्रियों को सेवाएं मुहैया करेंगी। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की तरफ से कुछ दिनों पहले रूट रेशनलाइजेशन के लिए किए गए अध्ययन के 53 रूट पर ई बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। छोटी बसें होने से यात्रियों के लिए अंतिम छोर तक पहुंचना आसान हो जाएगा। ये बसें कम चौड़ाई वाली सड़कों पर भी चल सकेंगी। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में समय की बचत होने के साथ ही खर्च भी कम होगा। मार्च में फीडर ई बसें इन रूटों पर चलने लगेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

380 बसें और खरीदेगी सरकार
मेट्रो फीडर रूट पर यात्रियों को नियमित अंतराल पर बसें मुहैया करने के लिए 380 नई बसें भी परिवहन बेड़े में शामिल की जाएंगी। इससे फीडर मार्गों पर बसों की संख्या बढ़कर 480 हो जाएंगी। नई बसें खरीदने के लिए टेंडर जारी होने के बाद साल के अंत तक सभी फीडर ई-बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध की जाएंगी। इन बसों के लिए रिठाला, वेलकम, नांगलोई, मुंडका, कोहाट एनक्लेव और द्वारका में बस डिपो बनवाए जा रहे हैं।

हर 10 मिनट पर होगी उपलब्ध
100 इलेक्ट्रिक फीडर बसों के परिचालन की तैयारियां शुरू होने के बाद मेट्रो यात्रियों को भी सेवाएं जल्द शुरू होने का इंतजार है। मार्च से सड़कों पर फीडर बसों को चलाया जाएगा, जिसे अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन बसों का संचालन निजी कंपनियों के सहयोग से किया जाएगा। 100 नई फीडर बसों के परिचालन से यात्रियों को 10 मिनट से भी कम अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed