{"_id":"6af9a524e1040fb2120e4a7f","slug":"delhi-metro-to-start-services-at-4-30-am-on-chhath-puja-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव: सुबह 4.30 बजे से शुरू होगा संचालन, छठ व्रतियों को दिल्ली सरकार की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव: सुबह 4.30 बजे से शुरू होगा संचालन, छठ व्रतियों को दिल्ली सरकार की सौगात
Mon, 16 Nov 2026 12:55 AM IST
Akash Dubey
एएनआई/पीटीआई/अमर उजाला, दिल्ली
एएनआई/पीटीआई/अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:55 AM IST
सार
ऊषा अर्घ्य के लिए दिल्ली मेट्रो आज अपनी सेवाएं जल्दी शुरू करेगी। परिवर्तित समय की व्यवस्था सभी टर्मिनल स्टेशनों से लागू होगी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
Delhi Metro Train
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं जल्दी शुरू करेगी। सोमवार यानी 16 नवंबर 2026 को छठ पूजा के 'ऊषा अर्घ्य' के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अपने नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह 06:00 बजे के बजाय सुबह 04:30 बजे से शुरू करेगा।
विज्ञापन
सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ घंटे पहले शुरू होने वाली मेट्रो सभी लाइनों पर शुरुआती समय में 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी। इसके बाद, ट्रेनों का संचालन दिन के निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार होगा। परिवहन मंत्री पंकज कुमार ने की घोषणा।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि 'सोमवार के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इस दिन श्रद्धालु चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व के तहत उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो सेवाएं पूरे नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से एक साथ शुरू होंगी, जिससे श्रद्धालु सुबह जल्दी अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
