फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro ready to resume services after lockdown 4

लॉकडाउन 4.0 के बाद फिर सेवाएं शुरू करने की तैयारी में दिल्ली मेट्रो 

Tue, 26 May 2020 10:42 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 26 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
delhi metro ready to resume services after lockdown 4
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन का चौथा चरण पूरा होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो सुरक्षा मानकों के अनुपालन के साथ सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि ग्राउंड स्टाफ और विभिन्न टीमों के अन्य कर्मचारियों को उनके संबंधित टीम लीडर द्वारा तैयारियों और सेवाओं को फिर से शुरू किए जाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया है।

विज्ञापन


कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर जनता कर्फ्यू के साथ ही दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को 22 मार्च को बंद कर दिया गया था और बाद में देशव्यापी लॉकडाउन किया गया था। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के वरिष्ठ कर्मचारी पहले से ही कार्यालय में आ रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन के मापदंडों में एक सप्ताह पहले ही छूट दे दी गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा मेट्रो कर्मचारी, ट्रेन ऑपरेटर से लेकर स्वच्छता कर्मचारी तक सभी सुरक्षा मानदंडों के बारे में संवेदनशील हैं। घरेलू उड़ान सेवाओं ने सोमवार से परिचालन फिर से शुरू कर दिया है, जबकि लॉकडाउन 31 मई तक जारी है। सूत्रों ने कहा कि मेट्रो स्टेशन परिसर के अंदर घुसने से पहले सुरक्षा गेट के पास हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित दिनों में मेट्रो में रोजाना औसतन 26 लाख लोग यात्रा करते हैं। एक ट्रेन की कोच में लगभग 300 यात्रियों को बैठाने की क्षमता है। सामाजिक दूरी मानदंडों के साथ, यह संख्या काफी कम हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारी पिछले कुछ हफ्तों से प्रोटोकॉल पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जब भी यात्री वापस लौटेंगे तो सामाजिक सुरक्षा के नियम लागू हो सकें।


ट्रेन के डिब्बों के अंदर सीटों पर नियमित अंतराल पर सामाजिक दूरी के मापदंडों के पोस्टर  चिपकाए गए हैं। दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हाल ही में कहा था कि सेवाओं को कब फिर से शुरू किया जा सकता है, इसका कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं। यदि केंद्र इसकी अनुमति देता है तो दिल्ली सरकार शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को फिर से सुरक्षा सावधानियों के साथ शुरू करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed