फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Mobile application is giving wrong information

द्वारका सेक्टर-21 से तीस हजारी तक 549 मिनट में पहुंचाएगी दिल्ली मेट्रो!

Tue, 24 Jul 2018 12:36 AM IST
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro Mobile application is giving wrong information
दिल्ली मेट्रो की मोबाइल एप्लीकेशन का गणित बिगड़ने लगा है। जी हां मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई डीएमआरसी की एप्लीकेशन रूट की जानकारी देने में बड़ी गलतियां कर रही है। 
विज्ञापन


यह एप द्वारका सेक्टर-21 से तीस हजारी तक 71 मिनट के बजाए 549 मिनट यानि सवा नौ घटे में पहुंचा रही है, लिहाजा यह एप यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी की जानकारी देने बजाय निराश कर रही है।      
विज्ञापन


वर्तमान में दिल्ली मेट्रो की मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग लाखों लोग कर रहे हैं। डीएमआरसी द्वारा इस एप्लीकेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लांच किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप्लीकेशन के जरिये यात्रियों को स्टेशनों के बीच के रूट, स्टेशनों की जानकारियां, नजदीकी मेट्रो स्टेशन, दूरी, किराये, टूर गाइड, मेट्रो म्यूजियम, लॉस्ट एंड फाउंड, ऑनलाइन रिचार्ज समेत अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं। जब डीआमआरसी प्रवक्ता से बात कि गई तो उन्होंने कहा कि एप ठीक काम रहा है। इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहता हूं।   

 

549 मिनट का समय देखकर यात्री हैरान

हाल ही में दिल्ली से बाहर के एक यात्री ने दिल्ली पहुंचकर मेट्रो रूट की जानकारी हासिल करने के लिए डीएमआरसी की मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड की। शख्स ने द्वारका सेक्टर-21 से तीस हजारी तक पहुंचने की जानकारी हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की।

इस प्रक्रिया के पूरा होने पर एप्लीकेशन ने जानकारी दी कि ब्लू लाइन के रास्ते ग्रीन लाइन और फिर रेड लाइन होते हुए तीस हजारी तक 28 मेट्रो स्टेशन बीच में होंगे, इन स्टेशनों के बीच की दूरी 32.5 किमी होगी, इसके बीच में तीन इंटरचेंज होंगे, किराये 60 रुपए और समय 549 मिनट लगेगा।

द्वारका सेक्टर-21 से तीस हजारी तक 549 मिनट का समय पता लगने के बाद यात्री ने मेट्रो के बजाए कैब से तीस हजारी तक जाना उचित समझा। यात्री का कहना था कि दिल्ली मेट्रो को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान के लिए काफी चर्चा में सुना था, लेकिन इस मोबाइल एप्लीकेशन की तकनीक पर डीएमआरसी को सुधार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed