फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro girl obscene dance on Bhojpuri song video viral

Delhi Metro: भोजपुरी गाने पर लड़की ने मेट्रो में बनाया ऐसा वीडियो, देख आंटी भी हैरान; यूजर्स ने भी लिए मजे

Mon, 20 May 2024 03:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 20 May 2024 03:22 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में भोजपुरी गाने पर एक लड़की के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi Metro girl obscene dance on Bhojpuri song video viral
मेट्रो में डांस करती लड़की - फोटो : X/@NCMIndiaa

विस्तार

युवाओं में इन दिनों सोशल मीडिया को लेकर वीडियो बनाने का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की मेट्रो कोच के अंदर भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस कर रही है। डीएमआरसी कई बार चेतावनी जारी कर चुकी है। लेकिन इसके वाबजूद भी लोग लड़ाई-झगड़े, रील बनाना और हाथापाई से बाज नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन

लड़की ने भोजपुरी गाने पर किया डांस
बीते कई दिनों से मेट्रो में डांस के वीडियो काफी वायरल हुए हैं। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में एक लड़की कोच के अंदर स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। ट्रेन के अंदर दौड़-दौड़कर डांस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
बता दें कि ये वीडियो NCMIndia Council For Men Affairs की एक्स आईडी @NCMIndiaa द्वारा साझा किया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपूरी गाना बज रहा है और महिला इस गाने पर डांस कर रही है। कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैडम ये सही जगह नहीं है। बैंकॉक चले जाइए।

दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर आंटी एक थप्पड़ जड़ देतीं तो मजा आ जाता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर दिल्ली मेट्रो इन पर रोक लगाने मे असमर्थ है तो एक अलग से मुजरा कोच होना चाहिए। ताकि पारिवारिक और सभ्य लोग शांति से अपने कोच मे सफर कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed