{"_id":"5b75c97b42c7920b203cc744","slug":"delhi-metro-first-ever-corridor-was-opened-by-vajpayee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो से वाजपेयी का गहरा रिश्ता, आम यात्री की तरह लाइन में लगकर खरीदा था स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो से वाजपेयी का गहरा रिश्ता, आम यात्री की तरह लाइन में लगकर खरीदा था स्मार्ट कार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो को हरी झंडी दिखाते हुए वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली समेत एनसीआार की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गहरा रिश्ता रहा है। वर्ष 2002 में दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शाहदरा से तीस हजारी के बीच 8.5 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर मेट्रो को वाजपेयी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
केंद्र में बीजेपी सत्ता में थी और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री। उन्होंने देश की राजधानी के लिए दिल्ली मेट्रो के लिए न सिर्फ आर्थिक रूप से मदद की, बल्कि उसे एनसीआर से जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया था।
वाजपेयी ने ही कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो का पहला स्मार्ट कार्ड खुद पैसे देकर खरीदा और फिर उद्घाटन के बाद मेट्रो में सफर भी किया था।
खास बात यह थी कि प्रधानमंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होने के बाद भी उन्होंने स्वयं टिकट खिड़की पर आम यात्री की तरह लाइन में लगकर स्मार्ट कार्ड खरीदा था।

वाजपेयी ने ही दिल्ली मेट्रो में सफर का ट्रेंड शुरू किया और आज भी जारी है। उन्हीं के नक्शेकदमों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मेट्रो में सफर करते हैं और अपने पैसों से लाइन में लगकर आम यात्री की तरह स्मार्ट कार्ड खरीदते हैं।