{"_id":"5ee20e5e6cb89a2b054ce731","slug":"delhi-mcd-all-mayors-claim-till-now-2098-deaths-due-to-covid-19-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों निगमों के नेताओं का दावा- दिल्ली में कोरोना से अब तक हुईं 2098 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों निगमों के नेताओं का दावा- दिल्ली में कोरोना से अब तक हुईं 2098 मौतें
Thu, 11 Jun 2020 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी बैठक
- फोटो : किशन कुमार
आज दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें तीनों निगमों के नेताओं ने बड़ा दावा किया। निगमों के महापौरों का कहना है कि दिल्ली में अब तक कोरोना से 2098 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि किसी अधिकारी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है केवल नेताओं की प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
इस प्रेस वार्ता में यह जानकारी उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर अवतार सिंह, स्थाई समिति अध्यक्ष जयप्रकाश, दक्षिण दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता और पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति अध्यक्ष संदीप कपूर ने दी है।
विज्ञापन
इन नेताओं ने जानकारी दी कि इन 2098 मौतों में से दक्षिणी निगम में 1080 मौतें हुई हैं, उत्तरी निगम में 976 मौतें और और पूर्वी निगम में 42 मौतें कोरोना से हुई हैं। नेताओं का दावा है कि इन सभी शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रबंधन के तहत किया गया है, ऐसे में इसमें कोरोना पॉजिटिव और सस्पेक्टेड दोनों ही शामिल हैं।
विज्ञापन
तीनों नगर निगमों का यह भी कहना है कि आने वाले समय में वह दिल्ली सरकार को अपने सभी सामुदायिक हॉल, स्टेडियम आदि कोविड-19 से जंग में देने के लिए तैयार हैं। वह दिल्ली सरकार के साथ इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं।
#WATCH "From March till 10th June, in all 3 Municipal Corporations of Delhi, there have been around 2098 #COVID19 death cases for which funerals have been held": Jai Prakash, Chairperson, Standing Committee, North Delhi Municipal Corporation pic.twitter.com/47A8CnLHN2
— ANI (@ANI) June 11, 2020