दिल्ली मेयर चुनाव पर संकट: आप का आरोप- परंपरा तोड़ रहे एलजी; चंडीगढ़ महापौर चुनाव जैसी साजिश की जताई आशंका
आप ने आरोप लगाया है कि चुनाव को संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी की जो फाइल चुने हुए मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद उपराज्यपाल (एलजी) के पास जानी थी, वो फाइल चोरी छिपे एलजी के पास भेज दी गई और एलजी केरल में मौजूद हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कल यानी शुक्रवार को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया पर आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कल होने वाले मेयर के चुनाव का अभी तक पीठासीन अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है। इससे एक नए तरीके के संवैधानिक संकट लाने की कोशिश की जा रही है। पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के बिना मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव नहीं हो सकते हैं।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा, 'चुनाव को संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी की जो फाइल चुने हुए मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद उपराज्यपाल (एलजी) के पास जानी थी, वो फाइल चोरी छिपे एलजी के पास भेज दी गई और एलजी केरल में मौजूद हैं। तय प्रक्रिया तो ये है कि आउटगोइंग मेयर ही पीठासीन अधिकारी बनेगा, लंबे समय से यही नियम और प्रक्रिया का पालन हो रहा था। लेकिन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि भाजपा के एलजी इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं'।
पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में BJP ने वोटों की चोरी करके अपना मेयर चुनने की कोशिश की थी। इस षड्यंत्र में मुख्य किरदार पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह थे।
— AAP (@AamAadmiParty) April 25, 2024
अब दिल्ली में भी कल मेयर का चुनाव होना है। इस दौरान तय प्रक्रिया है कि आउटगोइंग मेयर ही पीठासीन अधिकारी बनेगा। लेकिन… pic.twitter.com/I846FyyPB8
सौरभ भारद्वाज ने कहा, परसों मैंने एलजी को पत्र लिखा कि नियमों के विरुद्ध प्रमुख सचिव ने यह फाइल एलजी को भेजी है। एलजी से कहा कि फाइल लौटाई जाए, लेकिन उन्होंने फाइल नहीं लौटाई। इसके बाद प्रमुख सचिव को भी पूछा कि किन नियमों के तहत फाइल एलजी को भेजी गई, तो उस पर भी जवाब नहीं मिला।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र कर जताई आशंका
सौरभ भारद्वाज ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए पूछा ऐसी चोरी क्यों की गई? साथ ही आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि कोई साजिश हो रही है जिससे मेयर चुनाव न हो या फिर बेईमानी से भाजपा का मेयर बनाया जा सके।