फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi markets filled with Shiva, blue-white t-shirts and gamchas were seen with saffron color

सावन में कांवड़ : शिवमय हुए दिल्ली के बाजार, भगवा रंग के साथ नीली-सफेद टी-शर्ट और गमछे छाए

Sat, 20 Jul 2024 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनुपमा मिश्रा, नई दिल्ली
अनुपमा मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 05:53 AM IST
सार

कांवड़ियों की तैयारियों को देखते हुए इस बार विशेष भगवा रंग के टी-शर्ट व गमछे सहित दूसरे वस्त्र आए हैं। इन टी-शर्ट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ बुलडोजर भी छपा है। दुकानदारों का कहना है कि भगवान शिव की तस्वीर के अलावा बुलडोजर की तस्वीर वाली टी-शर्ट की काफी मांग है। 

विज्ञापन
Delhi markets filled with Shiva, blue-white t-shirts and gamchas were seen with saffron color
सावन के रंग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के शुरू से पहले दिल्ली के बाजार शिवमय हो गए हैं। कांवड़ियों की तैयारियों को देखते हुए इस बार विशेष भगवा रंग के टी-शर्ट व गमछे सहित दूसरे वस्त्र आए हैं। इन टी-शर्ट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ बुलडोजर भी छपा है। दुकानदारों का कहना है कि भगवान शिव की तस्वीर के अलावा बुलडोजर की तस्वीर वाली टी-शर्ट की काफी मांग है। 

विज्ञापन


दिल्ली के थोक बाजार, सदर बाजार के दुकानदार का कहना है कि 22 जुलाई से यात्रा शुरू होनी है। इस यात्रा को देखते हुए काफी लोग कपड़े खरीदने आ रहे हैं। इनकी कीमत भी 300 रुपये तक है। उनका कहना है कि कांवड़ियों के लिए पचास से अधिक वैरायटी के कपड़े आए हुए हैं। इसमें टी शर्ट्स, गमछे, निक्कर, सैंडो और मनी बैग के अलावा दूसरे कपड़े शामिल हैं। 
विज्ञापन


दुकानदार राजेंद्र ने बताया कि लोग भगवान शिव और बुलडोजर बाबा की छाप वाली टी-शर्ट की मांग सबसे ज्यादा कर रहे हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से 300 रुपये तक है। इसके अलावा नीले, सफेद और काले रंग के कपड़ों पर भी भगवान महादेव की तस्वीरें बनी हुई हैं। इनकी भी जमकर मांग हो रही है। टी-शर्ट की कीमत 100 रुपये तक है। इसके अलावा टोपी, बनियान, बैग व चश्मे की कीमत भी उनकी गुणवत्ता के हिसाब से तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी का नहीं होगा अहसास 
दुकानदारों ने बताया कि यात्रा के दौरान कांवड़ियों को गर्मी का अहसास न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। कपड़ों का सेट बनाने के दौरान नाप इस तरह तैयार किया गया है कि पूरे कपड़े हवादार रहें। इस मौसम में उमस की स्थिति होती है। इससे बचने के लिए विशेष गमछे तैयार किए गए हैं। सूती कपड़े से बने यह भगवा रंग के कपड़े तुरंत पसीने को सोख लेते हैं।

कांवड़ यात्रा से संबंधित फैसला वापस लिया जाए : मदनी
जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कांवड़ यात्रा के रूट पर धार्मिक पहचान उजागर करने वाले आदेश की निंदा की है। उन्होंने इस फैसले को अनुचित, पूर्वाग्रह पर आधारित और भेदभावपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश तत्काल रद्द होना चाहिए।

मौलाना मदनी ने कहा कि सदियों तक दलित वर्ग को छुआछूत का शिकार बनाया गया। अब मुसलमानों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करने और उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की साजिश की जा रही है। इस कार्रवाई से देश की सांस्कृतिक पहचान, इसके नक्शे, इसकी बनावट और इसकी महानता को अपवित्र किया जा रहा है जिसे महात्मा बुद्ध, चिश्ती, नानक और गांधी के देश में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।


मौलाना मदनी ने कहा कि जिन क्षेत्रों से कांवड़ यात्रा गुजरती है, वहां मुसलमानों की बड़ी आबादी रहती है। मुसलमानों ने हमेशा उनकी आस्था और मान्यताओं का सम्मान किया है और कभी उनको ठेस नहीं पहुंचाई है। लेकिन इस तरह के आदेश से सांप्रदायिक सौहार्द को गंभीर नुकसान पहुंचेगा और लोगों के बीच दूरी और गलतफहमी पैदा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed