फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi manish sisodia ask parents teachers and students to give suggestions for opening school also issued email id

दिल्ली: अभिभावकों, शिक्षकों व छात्रों के सुझाव पर खुलेंगे स्कूल, सिसोदिया ने जारी की ई-मेल आईडी

Wed, 28 Jul 2021 08:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 28 Jul 2021 08:05 PM IST
सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को एक ऑनलाइन प्रेस वार्ता में लोगों से स्कूल खोले जाने को लेकर सुझाव देने के लिए एक ईमेल आईडी  delhischools21@gmail.com भी जारी किया है।

विज्ञापन
delhi manish sisodia ask parents teachers and students to give suggestions for opening school also issued email id
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद स्कूल खोल दिए हैं। अब दिल्ली में भी स्कूलों-कॉलेजों को खोलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के कम आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोले जाएं या नहीं, इसको लेकर सुझाव मांगे हैं। सरकार अभिभावकों, शिक्षकों, छात्रों व आम जनता से सुझाव देने को कहा है। सुझावों के आधार पर ही सरकार स्कूल खोलने का निर्णय लेगी।

विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को एक ऑनलाइन प्रेस वार्ता में लोगों से स्कूल खोले जाने को लेकर सुझाव देने के लिए एक ईमेल आईडी  delhischools21@gmail.com भी जारी किया है। लोगों के साथ-साथ इस ईमेल आईडी पर अभिभावक, विद्यार्थी, शिक्षक और प्रिंसिपल भी सुझाव दे सकते हैं। सरकार को प्राप्त सुझावों के आधार पर ही स्कूल खोलने के संबंध में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में जारी पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में जाने पर अभिभावकों में जिज्ञासा दिखी है कि स्कूल कब और कैसे खुलेंगे। अभिभावक, शिक्षक चाहतें हैं कि स्कूल खुले। लेकिन उनमें अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर डर है। कॉलेजों में पढने वाला यूथ भी कह रहा है कि उसकी कॉलेज की जिंदगी घर बैठ कर बीत रही है। बच्चों व युवाओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद रखने पड़ रहे हैं। अभिभावक जानना चाहते हैं कि स्कूल कब खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में कोई निर्णय लें इससे पहले अभिभावक, शिक्षक, प्रिंसिपल व छात्र हमें बताएं कब और कैसे स्कूल खोले जाएं। यह सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 75 हजार कोरोना टेस्ट हो रहे हैं उसके बावजूद 40-50-60 केस आ रहे हैं। इस तरह से दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि जो भी सुझाव भेजे उसके साथ बच्चे का ब्यौरा व स्कूल का नाम लिखें। सरकार को बताएं कि स्कूल-कॉलेज खुलते हैं तो हमें कोरोना वायरस को लेकर क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।


पीटीएम में अब तक पांच लाख अभिभावक पहुंचे
सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 19 जुलाई से 31 जुलाई तक पैरेंट्स टीचर मीटिंग(पीटीएम) है। इस मीटिंग में अब तक पांच लाख अभिभावक स्कूलों में शिक्षकों से मिल कर जा चुके हैं। वहां वह शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई को लेकर चर्चा कर रह हैं। यह देख कर अच्छा लग रहा है कि अभिभावक बच्चों की पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed