फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man took girlfriend to rampur smash her face with brick kill her then throw

प्यार का दर्दनाक अंतः प्रेमिका से पीछा छुड़ाने को ले गया रामपुर, ईंट से कुचलकर की हत्या और...

Wed, 18 Mar 2020 11:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Mar 2020 11:08 AM IST
सार

  • दिल्ली से रामपुर ले जाकर प्रेमिका की हत्या 
  • लगभग 45 दिन बाद पुलिस ने वारदात से उठाया पर्दा, प्रेमी गिरफ्तार
  • यूपी पुलिस ने शव की पहचान नहीं होने पर बरामदगी के15 दिन बाद कर दिया था अंतिम संस्कार
  • पुलिस ने सोमवार को आरोपी को दिल्ली से दबोचा, आरोपी मृतका का रिश्तेदार

विज्ञापन
Delhi man took girlfriend to rampur smash her face with brick kill her then throw
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के आंबेडकर नगर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का यूपी के रामपुर में दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमी ने पीछा छुड़ाने की नीयत से 23 साल की प्रियंका अधिकारी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया।

विज्ञापन


यूपी पुलिस ने रामपुर में 15 दिन तक शव की पहचान नहीं होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आखिरकार लगभग 45 दिन बाद आरोपी तक पहुंच ही गई।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गांव बवास, डोन परेवा, नैनीताल, उत्तराखंड निवासी हीरा सिंह उर्फ हरीश उर्फ हैप्पी बिष्ट (23) के रूप में हुई है। आरोपी ने खुलासा किया है कि प्रियंका उसकी दूर की रिश्तेदार थी। दोनों के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन युवती हर हाल में उससे शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरा की कहीं और शादी की बात चली तो उसने प्रियंका को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। लेकिन प्रियंका इसके लिए तैयार नहीं हुई। हीरा ने रामपुर में उसकी हत्या कर शव को वहीं फेंक दिया।

छह फरवरी को प्रियंका से मिलती-जुलती डेडबॉडी मिली

Delhi man took girlfriend to rampur smash her face with brick kill her then throw
मृतका प्रियंका(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 9 फरवरी को प्रियंका के मामा खेमचंद ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आंबेडकर नगर थाने में दर्ज कराई थी। खेमचंद ने बताया कि उनकी भांजी मदनगीर स्थित फ्लैट से गायब है। खेमचंद ने हीरा पर शक जताया।

हीरा मैक्स अस्पताल व प्रियंका रोहिणी के एक निजी अस्पताल में फॉर्मासिस्ट की नौकरी करते थे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस बीच 18 फरवरी को कृपाल सिंह नामक प्रियंका के चाचा ने दोबारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर हीरा पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर हीरा की तलाश शुरू की, लेकिन न तो हीरा और न ही प्रियंका का कोई पता चला। इस बीच प्रियंका के मामा को पता चला कि रामपुर में यूपी पुलिस को छह फरवरी को प्रियंका से मिलती-जुलती डेडबॉडी मिली है। पुलिस परिजनों को लेकर रामपुर पहुंची तो फोटो से शव की पहचान हो गई।

यूपी पुलिस को सड़क पर पड़ा शव मिला था, शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। काफी तलाश करने के बाद यूपी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर करीब 15 दिन बाद प्रियंका का अंतिम संस्कार कर दिया। रामपुर में लूटपाट और सुबूत मिटाने का मामला दर्ज था।

दिल्ली पुलिस लगातार हीरा की तलाश करती रही। इस बीच एक सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी हीरा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि हत्या करने के बाद वह दिल्ली, हरियाणा और यूपी में अलग-अलग स्थान पर छिपता रहा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Delhi man took girlfriend to rampur smash her face with brick kill her then throw
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी हीरा ने बताया कि प्रियंका उसके गांव के पास की ही रहने वाली थी। प्रियंका उसके जीजा के कजिन की बेटी थी। दोनों ने एक साथ फॉर्मासिस्ट का कोर्स किया था। इसके बाद दोनों दिल्ली के बड़े-बड़े अस्पतालों में नौकरी करने लगे।

2017 से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। प्रियंका अपनी दोस्त के साथ किराए के फ्लैट में मदनगीर में रहती थी, जहां हीरा अक्सर आता था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन तैयार नहीं थे।

हीरा की शादी की बात कहीं और चली तो प्रियंका और हीरा के बीच विवाद होने लगा। हीरा प्रियंका से दूरी बनाना चाहता था। लेकिन प्रियंका इसके लिए तैयार नहीं थी। पांच फरवरी को हीरा प्रियंका को एक फोन देने मदनगीर पहुंचा तो प्रियंका उससे झगड़ा करने लगी।

शादी की बात कर हीरा प्रियंका को लेकर आनंद विहार पहुंचा और रामपुर जाने के लिए बस में सवार हो गए। तड़के छह फरवरी को दोनों अंधेरे में बस से उतरे। वहीं सुनसान जगह पर आरोपी ने प्रियंका की ईंट से वारकर हत्या कर दी।

चेहरा बुरी तरह कुचलने के बाद उसके पर्स का सारा सामान (पैन, आधार, एटीएम व अन्य सामान) उसने जला दिया। बाद में शव को वहीं फेंककर वह भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed