फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man shows porn film to teenager and then rapes her in front of wife

किशोरी को पत्नी के सामने दिखाता था पोर्न फिल्म फिर करता था रेप

Tue, 08 Dec 2015 04:20 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
delhi man shows porn film to teenager and then rapes her in front of wife

रेप की राजधानी भी कही जाने वाली नई दिल्ली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया है और इस तर्क को बल दिया है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि राजधानी दिल्ली में एक ऐसे वहशी युवक की करतूत सामने आई है जिससे कोई सिहर उठे। गौरतलब है कि राजू नामक युवक अपनी पत्नी के सामने ही 13 साल की किशोरी से रेप करता था।

विज्ञापन


रेप करने से पहले राजू किशोरी को पोर्न फिल्म दिखाता था। किशोरी की अस्मत तार-तार करने के बाद जब उसका मन भरने लगा तो उसने किशोरी को कमाई का जरिया बना लिया और उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मन भरने के बाद उसे वेश्यावृत्ति में धकेला

delhi man shows porn film to teenager and then rapes her in front of wife

गौरतलब है कि ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की लालच में राजू किशोरी को ग्राहकों के पास भेजने लगा। राजू उसे एक दो नहीं बल्कि एक दिन में 10 से 15 ग्राहकों के पास भेजता था।

अगर कभी किशोरी इन सब के लिए तैयार नहीं होती थी तो उसे बिजली के झटके दिया जाते थे और बेहोशी के कैप्सूल भी दिए जाते थे। किशोरी ज्यादातर समय तो बेहोशी की हालत में ही रहती थी।

किशोरी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उसे पोर्न फिल्म दिखाई जाती थी। कुछ दिन घर में रखने के बाद ही उसे धंधे में उतार दिया गया था।

पश्चिम बंगाल से लाया था युवती

delhi man shows porn film to teenager and then rapes her in front of wife

गौरतलब है कि युवक राजू किशोरी को पश्चिम बंगाल से दिल्ली लाया था और यहां लाकर जिस्मफरोशी के धंधे में डाल दिया। राजू किशोरी को तीन महीने पहले फैक्ट्री में सिलाई-कढ़ाई काम काम दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाया था।

युवती ने बताया कि राजू दिल्ली में शास्त्री पार्क में एक किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। यहीं उसने किशोरी को भी रखा था। बता दें कि पिछले ‌महीने राजू की साली किशोरी को लेकर फरीदाबाद के एक ग्राहक के पास गई। 11 नवंबर को वहां से लौटते वक्त किशोरी गुम हो गई थी।

बाद में वो लावारिस हालत में फरीदाबाद पुलिस को मिली जहां से पुलिस ने उसे बाल कल्याण आयोग के पास भेज दिया। वहां से वो शेल्टर होम चली गई। दिसंबर के शुरूआती हफ्ते में शक्तिवाहिनी एनजीओ ने दिल्ली महिला आयोग को इस मामले की जानकारी दी।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने उसकी मदद के लिए एक टीम गठित की। टीम 5 दिसंबर को किशोरी से मिली और उसे दिल्ली लेकर आई। राजू ने किशोरी को शास्त्री पार्क स्थित जिस जगह पर रखा था वहां के लोगों ने उसकी पहचान कर ली जिसके बाद पुलिस ने उस्मानपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed