{"_id":"614d81158ebc3e08fe5d6db6","slug":"delhi-man-posing-himself-as-policeman-looted-15-lakh-jewelry-police-probing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाश 15 लाख से अधिक के जेवरात ले उड़े...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाश 15 लाख से अधिक के जेवरात ले उड़े...
Fri, 24 Sep 2021 01:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:11 PM IST
सार
पुलिस बनकर आए बदमाशों ने पीड़ित जगदीश से काफी देर तक इधर-उधर की बात की और उसके बाद धोखे से एक जेवरात का बैग लेकर चंपत हो गए, जिसका पता पीड़ित को बाद में चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर के कर्मचारी को लूट लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे जांच के नाम पर रोका। बाद में करीब 15-16 लाख के सोने-हीरे के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित जगदीश पटेल (20) ने मामले की सूचना पुलिस व अपने मालिक को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को ईरानी गैंग न अंजाम दिया है। करोल बाग थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गुजरात का रहने वाला जगदीश दिल्ली के मानसरोवर गार्डन, कीर्ति नगर में रहता है।
विज्ञापन
पीड़ित ज्वेलर के पास करता है डिलीवरी ब्वॉय का काम
वह करोल बाग के बीडनपुरा में एक ज्वेलर के पास पिछले करीब दो सालों से डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। बुधवार शाम को वह करोल बाग से चांदनी चौक जेवरात के दो बॉक्स लेकर निकला था। वह पैदल ही मेट्रो स्टेशन की ओर जाने लगा। इस बीच जैसे ही वह हरध्यान मार्ग, मस्जिद के पास पहुंचा तो एक आरोपी ने उसे रोक लिया। उसने जगदीश को पुलिस का आईकाड दिखाते हुए कहा कि उसे बाइक पर बैठे साहब बुला रहे हैं। जगदीश ने देखा कि दूर सड़क पर एक युवक बैठा हुआ था।
विज्ञापन
बातों-बातों में बदमाशों ने उड़ाया एक बैग
जगदीश के वहां पहुंचते ही आरोपी ने इधर-उधर की बात कर उसकी तलाशी लेना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उसके बैग से जेवरात का एक बैग उड़ाया और वहां से बाइक पर बैठकर चलते बने। बाद में जगदीश जेवरात के एक बैग के गायब होने का पता चला। जगदीश ने पुलिस को बताया कि बैग में 250 ग्राम से अधिक वजन के जेवरात थे। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।