फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man fakes as bsf jawan to lure his girlfriend and father arrested

प्रेमिका और पिता को प्रभावित करने के लिए पहनी बीएसएफ वर्दी, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2020 10:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Apr 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi man fakes as bsf jawan to lure his girlfriend and father arrested
फाइल फोटो

नई दिल्ली के बदरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट बने फरीदाबाद के विनय नगर निवासी गौरव मिश्रा (25) को पकड़ा है। वह दिल्ली के एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है।

विज्ञापन


वह पुलिस पर रौब जमा रहा था। पूछने पर उसने ड्यूटी प्वाइंट राष्ट्रपति भवन बताया तो पुलिस को शक हो गया। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि वर्दी उसने गलफ्रेंड व पिता को खुश करने के लिए पहनी थी।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ-ईस्ट आरपी मीणा ने बताया कि बाइक पर आए गौरव को रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने खुद को बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बताकर रौब दिखाया। उसने कहा कि वह राष्ट्रपति भवन में विशेष ड्यूटी पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पहचान पत्र नहीं दिखाया पाया और न ही अपनी यूनिट और डीजी/ बीएसएफ का नाम बता सका। बाद में उसने बताया कि फोर्स में शामिल होने के लिए उसने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की, लेकिन सफल नहीं हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed