{"_id":"66a20ca3c5cf2574d706c5c5","slug":"delhi-man-duped-american-woman-3-3-rs-crore-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी महिला से करोड़ों की ठगी: दिल्ली के एक शख्स ने दिया वारदात को अंजाम, ऐसे फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी महिला से करोड़ों की ठगी: दिल्ली के एक शख्स ने दिया वारदात को अंजाम, ऐसे फंसाया
Thu, 25 Jul 2024 01:59 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:59 PM IST
सार
दिल्ली में ईडी ने लक्ष्य विज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दिलशाद गार्डन के रहने वाले विज को एक अमेरिकी महिला से ठगी के मामले में पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने एक अमेरिकी नागरिक के साथ साइबर धोखाधड़ी के सिलसिले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस व्यक्ति से कथित तौर पर 3.3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई। उन्होंने बताया कि दिलशाद गार्डन इलाके के निवासी 33 वर्षीय लक्ष्य विज को संघीय जांच एजेंसी ने सोमवार रात धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। विज को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 28 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन