फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Man depressed of economic crisis break god idol arrested from hardoi

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने भगवान से नाराज होकर तोड़ीं मूर्तियां, हरदोई से आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2020 09:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 28 Nov 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi Man depressed of economic crisis break god idol arrested from hardoi
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

बेगमपुर इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक भगवान से नाराज होकर मंदिर में मूर्तियों की तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद इलाके में तनाव होने के बाद वह परिवार समेत भाग गया था। जिसे पुलिस ने छानबीन कर यूपी के हरदोई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक डिप्रेशन का शिकार लग रहा है, जिसकी डॉक्टरी जांच भी करवाई जा रही है।

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त पी के मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान संतोष(23) के रूप में हुई है। वह कैलाश विहार बेगमपुर में रहता था और लकड़ी का काम करता था। वह शादीशुदा है और उसकी पांच माह की बेटी है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको लगता था कि भगवान उसकी प्रार्थना को नहीं सुन रहे हैं। जिसकी वजह से वह भगवान से काफी नाराज था। बुधवार तड़के वह लाल रंग की शॉल ओढ़कर मंदिर गया और हथौड़ी से मूर्तियों को खंडित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव

बुधवार तड़के पुलिस को मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी मिली। घटना के बाद से इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव हो गया। हालात को काबू में रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिसबल को तैनात किया गया था। शुक्रवार को इस घटना को लेकर कई संगठनों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया था।

हालांकि पुलिस बुधवार को ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस मामले की तकनीकी जांच के साथ-साथ इलाके में मुखबिरों को सक्रिय कर दिया था। इधर मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी परिवार समेत हरदोई भाग गया।

जहां से पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपने गुनाह को कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह मानसिक रूप से डिप्रेशन में है। जिसकी डॉक्टरी जांच करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed