{"_id":"65fa2cf635d8f562ed094ad4","slug":"delhi-liquor-scam-special-judge-mk-nagpal-transferred-now-judge-kaveri-baweja-will-hear-the-matter-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Liquor Scam : विशेष जज एमके नागपाल का तबादला, अब जज कावेरी बावेजा करेंगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Liquor Scam : विशेष जज एमके नागपाल का तबादला, अब जज कावेरी बावेजा करेंगी सुनवाई
Wed, 20 Mar 2024 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:56 AM IST
सार
उनकी जगह अब जज कावेरी बावेजा मामले की सुनवाई करेंगी, जिन्होंने आठ साल पहले उबर दुष्कर्म मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
राऊज एवेन्यू कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली शराब घोटाला मामले की सुनवाई कर रहे विशेष जज एमके नागपाल का तबादला हो गया है। उनकी जगह अब जज कावेरी बावेजा मामले की सुनवाई करेंगी, जिन्होंने आठ साल पहले उबर दुष्कर्म मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
कावेरी बावेजा ने 2014 Uber बलात्कार मामले की सुनवाई की थी और 2015 में एक उबर ड्राइवर को 25 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार का दोषी पाया था। इस हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और दिल्ली में सुरक्षा को लेकर नई आशंकाएं पैदा हो गई थीं.।
विज्ञापन
बता दें कि ED इस शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को आरोपी बना रही है. आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इसी घोटाले के मामले में जेल में हैं। यह पद संभालने से पहले वह जिला न्यायाधीश (वाणिज्यिक न्यायालय) सेंट्रल, टीएचसी के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन