फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG VK Saxena and Arvind Kejriwal clash on Twitter

Kejriwal vs LG : केजरीवाल बोले- जल्दी-जल्दी होनी चाहिए बैठकें, एलजी का पलटवार, हर हफ्ते होती है समीक्षा

Wed, 22 Feb 2023 10:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Feb 2023 10:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल को कानून व्यवस्था पर मीटिंग जल्दी-जल्दी लेनी चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि हर हफ्ते कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाती है।

विज्ञापन
Delhi LG VK Saxena and Arvind Kejriwal clash on Twitter
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपराज्यपाल के बीच ट्विटर वार हुआ। दोनों ने एक दूसरे से सीख लेने की बात भी कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल को कानून व्यवस्था पर मीटिंग जल्दी-जल्दी लेनी चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि हर हफ्ते कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाती है।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में पिछले एक साल में कानून व्यवस्था बहुत ज्यादा खराब हो गई है। यह जानकर अच्छा लगा कि उपराज्यपाल साहब ने आखिरकार कानून व्यवस्था पर मीटिंग ली। एलजी को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और ऐसी मीटिंग जल्दी जल्दी करनी चाहिए। 
विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्तों के साथ उपराज्यपाल की बैठक पर यह टिप्पणी की। इसके जवाब में ट्वीट कर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी को जान कर खुशी होगी कि हर सप्ताह पुलिस आयुक्त व दिल्ली पुलिस विशेष आयुक्तों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करता हूं। चुनौतियों के बावजूद दिल्ली पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। पुलिस की यथोचित प्रशंसा व निंदा मेरी समावेशी-निरपेक्ष कार्यशैली का हिस्सा हैं। आशा है आप भी सीखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed