{"_id":"607eb7338ebc3e592e0eb6c7","slug":"delhi-lg-anil-baijal-requests-migrant-workers-to-not-leave-delhi-in-panic-assure-of-fulfilling-needs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद पलायनः प्रवासी नागरिकों से एलजी बैजल की अपील- घबराहट में न छोड़ें दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बाद पलायनः प्रवासी नागरिकों से एलजी बैजल की अपील- घबराहट में न छोड़ें दिल्ली
Tue, 20 Apr 2021 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 20 Apr 2021 04:43 PM IST
सार
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया कि मेरी दिल्ली के सभी प्रवासी नागरिकों से अपील है कि आप घबराहट में दिल्ली छोड़ कर ना जाएं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोरोना आपदा की इस स्थिति के दौरान सरकार आपकी सभी जरूरतों का ख्याल रखेगी।
विज्ञापन
anil baijal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने छह दिन का लॉकडाउन लगाया है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। जिसके बाद मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रवासी नागरिकों से अपील की है कि वह दिल्ली छोड़कर न जाएं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया कि, 'मेरी दिल्ली के सभी प्रवासी नागरिकों से अपील है कि आप घबराहट में दिल्ली छोड़ कर ना जाएं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोरोना आपदा की इस स्थिति के दौरान सरकार आपकी सभी जरूरतों का ख्याल रखेगी।आपके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। आप दिल्ली को अपने अथक परिश्रम से चलाते हैं और यह शहर आपका अपना है।'
विज्ञापन
आप दिल्ली को अपने अथक परिश्रम से चलाते हैं और यह शहर आपका अपना है।
— LG Delhi (@LtGovDelhi) April 20, 2021
विज्ञापन
इससे पहले सीएम केजरीवाल ने भी लॉकडाउन का एलान करते वक्त प्रवासी लोगों से ऐसी ही अपील की थी लेकिन इन अपीलों का कोई असर होता नहीं दिख रहा और कल दोपहर से ही बड़ी मात्रा में लोग अपने घरों की ओर पलायन कर रहे हैं।
दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं छोड़कर हर तरह की सेवाएं बंद रहेंगी। यातायात के साधन भी चलेंगे लेकिन वह जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बैठाएंगे। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली से लोगों का पलायन हो रहा है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि फिर से ये लंबे वक्त के लिए लगेगा तो उनका गुजारा कैसे होगा।