फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi lado sarai to have driving test on self driving track for driving license

Delhi: लाडो सराय में भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्वचालित ट्रैक पर होगा टेस्ट

Wed, 15 Mar 2023 09:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Mar 2023 09:28 AM IST
सार

पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मैनुअल टेस्ट लिया जाता था,लेकिन इसमें पारदर्शिता नहीं बरतने की लगातार मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए सभी टेस्ट ट्रैक को स्वचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi lado sarai to have driving test on self driving track for driving license
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के सभी 13 ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट ट्रैक जल्द स्वचालित हो जाएंगे। लाडो सराय ट्रैक में आवेदकों को इसी माह स्वचालित ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलने लगेगा। इससे पहले दिल्ली के 12 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को स्वचालित किया जा चुका है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए इस दिशा में पहल की। स्वचालित ट्रैक पर टेस्ट में पास होने पर केवल दक्ष चालकों के ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रह हैं।
विज्ञापन


पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मैनुअल टेस्ट लिया जाता था,लेकिन इसमें पारदर्शिता नहीं बरतने की लगातार मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए सभी टेस्ट ट्रैक को स्वचालित किया जा रहा है। स्वचालित बनाने के लिए सभी जगह ओवरहेड कैमरे, सेंसर सहित दूसरे उपकरण लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडो सराय में साफ्टवेयर में बदलाव का पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली देश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा, जहां सभी ट्रैक स्वचालित होंगे। 

आवेदकों को 24 मानकों से गुजरना होगा
स्वचालित ट्रैक पर आवेदकों को 24 मानकों के तहत गुजरना पड़ता है। चालक की कुशलता की जांच के लिए प्रक्रिया को मुश्किल बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed