फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Laborer stabbed fellow for not giving more onion in salad, accused arrested

दिल्ली: सलाद में अधिक प्याज न देने पर मजदूर ने साथी को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 08:45 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 17 Dec 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Laborer stabbed fellow for not giving more onion in salad, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

रात के खाने में सलाद के लिए अधिक प्याज नहीं देने पर साथी को चाकू मारने के आरोप में दिहाड़ी मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ दिसंबर को आरोपी रियासत अली, पीड़ित पवन (60) के साथ दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित एसबी फार्म के गोदाम में काम करने आया। काम करने के बाद दोनों रात के खाने के लिए बैठे। तभी सलाद के लिए प्याज अधिक नहीं देने पर अली और पवन के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अली ने पवन से अधिक सलाद की मांग की लेकिन पवन ने कहा कि उसके पास प्याज नहीं है जिसके बाद बगल में पड़े सब्जी काटने के चाकू से अली ने पवन पर कई वार कर दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन के बेहोश होरक गिरने पर अली उसे छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण दिल्ली) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि हमें फतेहपुर बेरी में चाकू मारने की घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायल को कैट एंबुलेंस से एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचाया जा चुका है। अस्पताल ने बताया कि मरीज के पेट पर चाकू से कई वार किए गए हैं ,जिसकी वजह से उसकी आंत और अन्य अंदरुनी अंग बाहर निकल आए थे।


उन्होंने बताया कि मरीज की हाल बहुत गंभीर थी लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। अधिकारी ने बताया कि मामले में हत्या का प्रयास करने संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और कई स्थानों पर छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक मजदूरों से आरोपी की तस्वीर दिखाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक लेबर कैंप कंपनी के पास फुटपाथ से पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed