{"_id":"5ed95f058ebc3e90af11d073","slug":"delhi-jeweler-arrested-for-53-crore-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से 53 करोड़ की धोखाधड़ी में दिल्ली का ज्वैलर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से 53 करोड़ की धोखाधड़ी में दिल्ली का ज्वैलर गिरफ्तार
Fri, 05 Jun 2020 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने दिल्ली निवासी ज्वैलर, गिन्नी गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और उसके पांच निदेशकों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 53 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कंपनी के साथ-साथ, सीबीआई ने मामले में उसकी गारंटी देने वाली कंपनी एसकेजी डोर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके दो निदेशकों, बैंक के पैनल अधिवक्ताओं का भी नाम लिया है।
विज्ञापन
सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि सोने / हीरे जड़ित आभूषणों के विनिर्माण और व्यापार में लगी उक्त उधार लेने वाली कंपनी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली से नकद ऋ ण की सुविधा और बैंक गारंटी और क्रेडिट सीमा की अतिरिक्त सीमा को पार कर लेने का आरोप है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गारंटी देने वाली कंपनी ने क्रेडिट सुविधाओं के लिए बेची गई संपत्तियों के स्वामित्व विलेख गिरवी रखे थे। उक्त आरोपी (कर्जदार कंपनी) ने कर्ज की रकम नहीं लौटाई और उस को एनपीए घोषित किया गया, जिससे बैंक को 53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।