फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Jamia Nagar Police is not afraid of the incidents but of the soil.

Delhi : जामिया नगर पुलिस को वारदातों से नहीं ...मिट्टी से लग रहा है डर, एक अफसर के 'सर्वे' से थाने में दहशत

Wed, 20 Mar 2024 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 05:10 AM IST
सार

आलम ये है कि पुलिसकर्मी दिनभर सफाई करने में लगते रहते हैं और टेबल को 4-4 बार साफ करते हैं, ताकि मिट्टी न दिखाई दे जाए। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन की वजह से थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को ये डर लगने लगा है।

विज्ञापन
Delhi: Jamia Nagar Police is not afraid of the incidents but of the soil.
जामिया नगर थाना... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले के जामिया नगर थाने में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को इन दिनों आपराधिक वारदातों व बदमाशों से नहीं बल्कि मिट्टी से डर लग रहा है। आलम ये है कि पुलिसकर्मी दिनभर सफाई करने में लगते रहते हैं और टेबल को 4-4 बार साफ करते हैं, ताकि मिट्टी न दिखाई दे जाए। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन की वजह से थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को ये डर लगने लगा है। दूसरी तरफ हाल ही में रेंज की कमान संभालने वाले संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन हर थाने, सब-डिवीजन व जिले में जाकर हर काम को खुद को चैक कर रहे हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जामिया नगर पुलिस स्टेशन में कुछ दिन पहले दक्षिणी रेंज (ये जिला भी इस रेंज में आता है) के संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके सिंह दौरा करने गए। उन्होंने थाने के अंदर निरीक्षण किया तो थाने के अंदर पुराने वाली कबाड़ के रूप में पड़े मिले। इसके अलावा कई जगह पर गंदगी थी। जब उन्होंने थाने में मौजूद कमरों को निरीक्षण किया तो हर कमरे में व वहां रखी टेबल-कुर्सी पर काफी मिट्टी मिली। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने थानाध्यक्ष नरपाल सिंह से ही बहुत ही प्यारे व सभ्य तरीके से मिट्टी को साफ करवाने को कहा। थानाध्यक्ष इस बात से खुश थे कि गंदगी मिलने से संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


कार्यालय जाकर भेजा सख्त कारण बताओ नोटिस-
जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त ने थाने के दौरे के समय तो कुछ नहीं कहा। जब वह अपने कार्यालय पहुंच गए तो उन्होंने वहां से थानाध्यक्ष नरपात सिंह को शो कॉज नोटिस(कारण बताई नोटिस) भेज दिया। नोटिस मिलने से थाने में दहशत फैल गई। इसके बाद चाहे इंस्पेक्टर हो या उससे नीचे का पुलिस अधिकारी सभी अपने कमरे व टेबल की सफाई करते रहते हैं। ये पुलिसकर्मी सफाई करते हुए आसानी से दिख जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे की वजह से है मिट्टी-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जामिया नगर थाने के पास से मुंबई एक्सप्रेस वे बन रहा है। इस कारण इलाके में काफी मात्रा में मिट्टी उड़ती रहती है। अमर उजाला संवाददाता ने देखा कि थाने की दीवारों पर भी मिट्टी की परत चढ़ी हुई थी थाने में कमरे बंद रहने पर भी उनके अंदर मिट्टी जा रही थी।


संयुक्त पुलिस आयुक्त कर काम खुद कर रहे हैं-
रेंज के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन हर काम खुद कर रहे हैं। वह थाने में जाकर थानाध्यक्ष, सब डिवीजन में एसीपी और जिले में पुलिस उपायुक्त बनकर हर केस, शिकायत, कोल्ड केस, पेंडेंसी आदि खुद ही देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह हर रोज कहीं न कहीं जाकर चेकिंग कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed