फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jal Board Vice Chairman Raghav Chadha files complaint against BJP leaders for illegally entering Delhi Jal Board Headquarters

राघव चड्ढा ने भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, आपराधिक बल से जल बोर्ड मुख्यालय में प्रवेश का आरोप

Fri, 25 Dec 2020 06:09 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 25 Dec 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Delhi Jal Board Vice Chairman Raghav Chadha files complaint against BJP leaders for illegally entering Delhi Jal Board Headquarters
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है कि 200 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होकर आपराधिक बल से दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय में प्रवेश किया।  

विज्ञापन

 

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने गुरुवार आरोप लगाया था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की है। इसी के साथ झंडेवालान स्थित बोर्ड मुख्यालय में स्टाफ सदस्यों पर भी हमला हुआ है। उधर, भाजपा ने राघव के इन आरोपों को नकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि ये बेहद शर्मनाक है ,भाजपा समझ ले कि आम आदमी पार्टी और मेरी सरकार पूरी तरह से अंतिम सांस तक किसानों के साथ है। इस तरह के कायरना हमलों से हम नहीं डरते। मेरी सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि भाजपा के इस तरह के हमलों से उत्तेजित ना हों, संयम बरतें और पूरी तरह से किसानों का साथ दें। 


दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक हमले का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया था कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं की अगुआई में राघव चड्ढा पर हमला। देखिए किसान आंदोलन को समर्थन देने पर बदला लेने पहुंचे भाजपा नेताओं को।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed