फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jal Board speeding tanker crushes teenager

Delhi: दिल्ली जल बोर्ड के तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल चला रहे किशोर को रौंदा, मौत

Wed, 26 Feb 2025 10:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Feb 2025 10:39 PM IST
सार

दिल्ली में जल बोर्ड के तेज रफ्तार टैंकर ने किशोर को को रौंद दिया। किशोर को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Delhi Jal Board speeding tanker crushes teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में जल बोर्ड के तेज रफ्तार टैंकर ने किशोर को बुधवार दोपहर को रौंद दिया। किशोर को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के समय किशोर साइकिल चला रहा था। वारदात के बाद आरोपी टैंकर चालक मौके पर ही टैंकर छोड़ कर फरार हो गया। जैतपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर आरोपी टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी का टैंकर जब्त कर दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 वर्षीय अंकित अपने परिवार के साथ डी-601, इस्माइलपुर रोड, छोटा गुरुद्वारा के पास, जैतपुर इलाके में रहता था। अंकित घर के पास ही नाला रोड पर साइकिल चलाने के लिए घर से दोपहर करीब 1:06 बजे गया था। वहां साइकिल चलाते हुए पीछे से आए जलबोर्ड के टैंकर ने अंकित को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अंकित टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। पहिया उसके सिर पर टायर चढ़ गया। 
विज्ञापन


टैंकर चलाक हादसे के बाद टैंकर को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने अंकित की पहचान कर उसके परिजनों और पुलिस को हादसे की सूचना दी। जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्स ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैतपुर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 281/106 के तहत मामला दर्ज जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed