{"_id":"63be5a94011bbe6e51076ebc","slug":"delhi-jahangirpuri-two-group-of-minors-quarrel-on-social-media-comments-3-injured-police-arrest-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम कमेंट पर चले चाकू: नाबालिग लड़कों के दो गुटों में टकराव, खूनखराबे तक पहुंची बात, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम कमेंट पर चले चाकू: नाबालिग लड़कों के दो गुटों में टकराव, खूनखराबे तक पहुंची बात, जानिए पूरा मामला
Wed, 11 Jan 2023 12:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Jan 2023 12:14 PM IST
सार
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ही पक्षों पर हत्या के प्रयास के मामले में एफआईआर कर कुल आठ लड़कों को गिरफ्तार किया। इनमें अधिकतर नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक ऐसी वारदात सामने आई है जो बताती है कि सोशल मीडिया हमारी जिंदगी पर कितना बड़ा असर करने लगा है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किए गए कमेंट को लेकर नाबालिग लड़कों का दो गुट आपस में भिड़ गया और बात खूनखराबे तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें ज्यादातर नाबालिग हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहांगीरपुरी इलाके में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर नाबालिग लड़कों के दो गुटों में जमकर चाकूबाजी हुई, जिसमें तीन लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों ही गुट एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पर अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे थे और वही झगड़ा सड़क तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ही पक्षों पर हत्या के प्रयास के मामले में एफआईआर कर कुल आठ लड़कों को गिरफ्तार किया। इनमें अधिकतर नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन