फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi is most polluted city in NCR AQI crosses 300 in eight areas Air quality may reach severe category on Diw

NCR में दिल्ली सबसे प्रदूषित: आठ इलाकों में AQI 300 पार; दिवाली पर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है आबोहवा

Tue, 29 Oct 2024 08:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2024 08:15 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दिवाली अक्तूबर माह में है। इस माह में एक भी दिन बारिश दर्ज नहीं की गई। इस मौसमी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। ऐसे में लोगों को इस बार दिवाली के दिन गंभीर श्रेणी की हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Delhi is most polluted city in NCR AQI crosses 300 in eight areas Air quality may reach severe category on Diw
NCR में दिल्ली सबसे प्रदूषित - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी के स्थानीय कारक हवा को प्रदूषित कर रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने परेशानी शुरू हो गई है। इसके अलावा अगले दो दिन में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। दिवाली के दिन होने वाली आतिशबाजी हवा को दम घोंटू की ओर ले जा सकती है। ऐसे में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार से हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दिवाली अक्तूबर माह में है। इस माह में एक भी दिन बारिश दर्ज नहीं की गई। इस मौसमी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। ऐसे में लोगों को इस बार दिवाली के दिन गंभीर श्रेणी की हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ सकता है। मंगलवार को आठ इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। इनमें मुंडका में सबसे अधिक वायु सूचकांक 325 दर्ज किया गया। वहीं, 25 इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार तक गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। बुधवार को हवाएं उत्तर से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 6 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर से चलेगी। हवा की चाल 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है।वहीं, शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की चाल 6 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी।

विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली 268
गुरुग्राम 243
गाजियाबाद 231
नोएडा 213
ग्रेटर नोएडा 210
फरीदाबाद 164

(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
मुंडका 325
नरेला 322
बवाना 318
आनंद विहार 315
अलीपुर 310
आया नगर 308
विवेक विहार 303
वजीरपुर 302

(नोट : यह सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)
 

सुबह-शाम हो रहा ठंडक का अहसास, दिन में सता रही गर्मी
राजधानी में सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर, दोपहर में धूप परेशान कर रही है। ऐसे में दिवाली के बाद मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आने वाले ठंडी हवाओं से तापमान में बड़ी गिरावट होगी। इससे रातें और सर्द होंगी, जिससे अच्छी ठंड का अहसास होगा। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सुबह हल्का कुहासा छाया रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक के साथ 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed