अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तीरंदाज अभिषेक वर्मा की दिल्ली के रोहिणी इलाके से फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई। कार में लाखों रुपये की अभ्यास किट थी। घटना के समय वह अपने ससुराल गए थे। सुबह कार नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
कार से आए थे बदमाश
2 of 5
abhishek verma
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक अभिषेक वर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ मॉडल टाउन इलाके में रहते हैं। उन्होंने एशियन गेम्स के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लिया है। वर्ष 2014 में तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह तीन दिन पहले ही थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में सोने का मेडल जीत कर भारत लौटे थे।
3 of 5
abhishek verma
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी खुशी में उनके ससुराल वालों ने रोहिणी सेक्टर तीन में एक पार्टी आयोजित की थी। बुधवार रात अभिषेक उस पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। रात 10 बजे उन्होंने घर के बाहर अपनी कार खड़ी कर दी थी। सुबह जब वह अभ्यास के लिए कार लेने पहुंचे तो कार गायब मिली। अभिषेक ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोर बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे आए थे। बदमाशों ने अपनी ब्रेजा कार इस तरीके से खड़ी की थी कि उनका चेहरा ठीक से दिखाई न दे सके। करीब 11:07 बजे बदमाश अभिषेक की कार चुराकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कार में उनकी करीब पांच लाख की अभ्यास किट थी। किट चोरी होने की वजह से वह अब कई दिनों तक अभ्यास नहीं कर सकेंगे।
4 of 5
abhishek verma
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी हो चुकी है कार चोरी
अभिषेक ने बताया कि चोरों ने जिस कार की चोरी की है वह उसके भाई अभिनीत वर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने कहा कि गत जून माह में उनके मॉडल टाउन स्थित घर के बाहर से चोर उनकी डस्टर चोरी कर ले गए थे। उसकी शिकायत कर दी गई थी लेकिन अभी तक उस कार का कोई सुराग नहीं मिला है। इसी प्रकार जुलाई महीने में वह एयरपोर्ट से मॉडल टाउन आने के लिए आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरे थे।
5 of 5
abhishek verma
- फोटो : सोशल मीडिया
मेट्रो स्टेशन के बाहर आकर वह फोन पर कार चालक से बात कर रहे थे इसी दौरान बदमाश उनका मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए थे। उनका कहना है कि राजधानी में जब एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी सुरक्षित नहीं है तो आम लोग कितने सुरक्षित हैं इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।