{"_id":"606d47258ebc3ec44635bd1b","slug":"delhi-instructions-to-complete-the-project-of-constructing-beautiful-roads-within-the-stipulated-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: खूबसूरत सड़कें बनाने का प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: खूबसूरत सड़कें बनाने का प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश
Wed, 07 Apr 2021 11:16 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:16 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिंग रोड पर श्रीनिवासपुरी में जारी पायलट प्रोजेक्ट का जायजा लिया
- सड़कों के सौंदर्यीकरण की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, 2023 तक पूरा होना है प्रोजेक्ट
विज्ञापन
दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूरोपीय शहरों की तर्ज पर दिल्ली की 540 किलोमीटर लंबी सड़कों को साल 2023 तक खूबसूरत बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस प्रोजेक्ट की समय-समय पर खुद समीक्षा कर रहे हैं। उनका मानना है कि किसी शहर की तरक्की का आकलन वहां की सुंदर व सुव्यवस्थित सड़कों से किया जा सकता है। इसलिए मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को लेकर मंगलवार को एक बार फिर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और इस प्रोजेक्ट में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में री-डिजाइन की जा रहीं करीब 35 किलोमीटर लंबी सड़कों के सौदर्यीकरण का कार्य इस साल के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया। अन्य सड़कों के सौदर्यीकरण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया। मगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने शाम को दौरा कर रिंग रोड पर श्रीनिवासपुरी में हो रहे री-डिजाइन का जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रीडिजाइन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
री-डिजाइन सड़कों पर यह प्रमुख सुविधाएं होंगी
- रिक्शा के लिए पार्किंग
- पार्किंग के लिए स्थान चिंहित
- ग्रीन बेल्ट
- पब्लिक ओपन स्पेश
- साइकिल लेन
- पैदल पाथ लेन
- सड़क की दीवारों पर विभिन्न तरह की डिजाइन का डिस्प्ले होगा।
- सड़क के बगल में पार्क होगा तो उसे दीवार से ढका नहीं जाएगा, ताकि सड़क से पार्क की खूबसूरती दिखे।